Moto Pad 60 Neo 5G: Motorola ने भारतीय बाजार में एक नया 5G टैबलेट पेश किया है, जो बजट में उच्च तकनीक का तड़का लगाता है. खास बात यह है कि यह टैबलेट सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह कई महंगे मॉडल्स को टक्कर दे सकता है. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे हाई-एंड फीचर्स शामिल हैं.
Moto Pad 60 Neo के दमदार फीचर्स
यह नया टैबलेट 11 इंच की आईपीएस स्क्रीन के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट इसके अंदर लगा है, जो सहज और तेज प्रदर्शन सुनिश्चित करता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें आर्म Mali-G57 MC2 GPU है. कैमरे की बात करें तो 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और फोटो खींचने के लिए उपयुक्त हैं.
बैटरी और अन्य तकनीकी खूबियां
7040mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह टैबलेट 20 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे लंबे समय तक बिना चार्ज किए काम कर सकता है. इसके अलावा, IP52 रेटिंग इसे धूल और पानी की छींटों से भी बचाती है. 4 स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस के साथ ऑडियो क्वालिटी भी बेहतरीन है. कनेक्टिविटी के लिए GPS, ग्लोनास, Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट दिया गया है.
स्टोरेज और एक्सपैंशन ऑप्शन
Moto Pad 60 Neo में नैनो सिम ट्रे के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, जिससे आप अपनी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं. इस टैबलेट के साथ Moto Pen Stylus भी मिलता है, जो नोट्स लेने और ड्राइंग करने के शौकीनों के लिए एक बड़ा प्लस है.
कीमत और उपलब्धता
भारत में इस टैबलेट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर्स के साथ यह टैब केवल 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इसे Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है. 15 से 20 हजार रुपये के बजट में Lenovo M10 5G और POCO Pad 5G जैसी प्रतिस्पर्धी डिवाइसेज के बीच यह टैब एक किफायती और दमदार विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी चार्जिंग पर लगाकर यूज़ करते हैं स्मार्टफोन तो हो जाएं सावधान, वरना उठानी पड़ सकती है परेशानी