मोटोरोला ने अपने प्रीमियम मिड-बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है. इस फोन को आप फ्लिपकार्ट पर पहले से काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. कुछ ही हफ्तों पहले भारत में लॉन्च हुए इस फोन में वाटरप्रूफ फीचर दिया गया है और यह फेस्टिव सीजन सेल के बाद भी बजट फ्रेंडली बन गया है.
Motorola Edge 60 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
डिस्प्ले और प्रोसेसिंग
Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर है, जो शानदार परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव देता है. यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android 15 है, और कंपनी 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबी बैटरी लाइफ देती है. इसके साथ 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.
कैमरा फीचर्स
Motorola Edge 60 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है:
Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro न सिर्फ प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ आता है, बल्कि इसकी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार कैमरा सेटअप इसे मिड-बजट स्मार्टफोन से बेहतर बनाते हैं. फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन अब पहले से 12,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है, जो इसे इस समय खरीदने का बेहतरीन मौका बनाता है.
यह भी पढ़ें: जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है iPhone की बैटरी? इस फीचर को कर दें ऑन, नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज