संत की अनोखी भक्ति! हाथों के बल तय करेंगे 3500 किलोमीटर का लंबा सफर, पूरी करेंगे नर्मदा परिक्रमा

Narmada Parikrama: भारत को धर्म और भक्ति की भूमि कहा जाता है, जहां हर व्यक्ति अपनी आस्था के रंग में रंगा होता है. लेकिन मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से धर्मपुरी महाराज की कहानी कुछ अलग और अनूठी है. उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा को एक साधना और तपस्या का रूप दे दिया है.

MP Dharampuri Maharaj to complete unique 3500 km Narmada Parikrama walking on hands
Image Source: Social Media

Narmada Parikrama: भारत को धर्म और भक्ति की भूमि कहा जाता है, जहां हर व्यक्ति अपनी आस्था के रंग में रंगा होता है. लेकिन मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से धर्मपुरी महाराज की कहानी कुछ अलग और अनूठी है. उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा को एक साधना और तपस्या का रूप दे दिया है. उनके इस संकल्प ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को अचंभित कर दिया है.

हाथों के बल तय करेंगे साढ़े तीन हजार किलोमीटर की दूरी

धर्मपुरी महाराज ने अपने शरीर को साधना का माध्यम बनाया है. वे नीचे सिर और ऊपर पैर, यानी सिर्फ हाथों के बल चलते हुए अमरकंटक से शुरू होकर नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं. यह यात्रा न केवल लंबी है, बल्कि कठिनाइयों से भरी भी है. इस पूरी यात्रा को पूरा करने में उन्हें तीन साल, तीन महीने और तेरह दिन लगेंगे. लगभग 3500 किलोमीटर की यह यात्रा उनके आत्मबल और भक्ति का प्रतीक है.

श्रद्धा और समर्पण से भरा संदेश

धर्मपुरी महाराज कहते हैं कि यह यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, बल्कि मां नर्मदा के प्रति उनका पूर्ण समर्पण है. उनका मानना है कि सच्ची श्रद्धा के आगे शरीर की सीमाएं कुछ भी नहीं हैं. उनके इस संकल्प ने लोगों के दिलों में विश्वास और भक्ति की ज्योति जगा दी है. डिंडोरी के ग्रामीण उनके साहस और समर्पण को देखकर भावुक हो उठते हैं और यह देख कर प्रेरित होते हैं कि भक्ति का असली अर्थ क्या होता है.

भक्ति की यह तपस्या है प्रेरणा का स्रोत

धर्मपुरी महाराज की यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संयम, साहस और दृढ़ निश्चय की मिसाल है. उनके इस कठिन प्रयास से हमें यह सिखने को मिलता है कि भक्ति का कोई छोटा या बड़ा रूप नहीं होता, बल्कि असली मायना है समर्पण और विश्वास का. डिंडोरी से शुरू हुई यह कहानी पूरे भारत के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है, जो हमें दिखाती है कि जब दिल में आस्था हो, तो हर कठिनाई भी साधना का मार्ग बन जाती है.

ये भी पढ़ें: कुछ बड़ा करने वाला है भारत! NOTAM जारी होते ही महाशक्तियों की निकली हवा, अमेरिका ने भेजा जासूसी जहाज