बिग बॉस का मौजूदा सीजन अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. लंबे समय से शांत और बैकफुट पर नजर आ रहे यूपी के यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने आखिरकार अपनी मौजूदगी का दमदार अहसास करवा दिया है. बीते कई वीकेंड के वार में सलमान खान खुद मृदुल को एक्टिव होने और गेम में दिखने की सलाह देते रहे थे, लेकिन इस हफ्ते मृदुल का अलग ही अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिला.
राशन टास्क के दौरान मृदुल ने जहां तान्या मित्तल को सीधे शब्दों में जवाब देकर अपनी राय रखी, वहीं अब शो की नई सदस्य मालती चाहर से उनकी तेज बहस और झड़प ने घर का माहौल गरमा दिया है. मालती, जो अब तक मृदुल को एक छोटे भाई की तरह सलाह देती नजर आई थीं, अब खुद उनके निशाने पर आ गई हैं. गुरुवार के एपिसोड में दोनों के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर ज़ोरदार कहासुनी देखने को मिलेगी. प्रोमो में दिखाया गया है कि बहस इतनी बढ़ जाती है कि मृदुल, मालती पर चिल्लाते हुए कहते हैं.
मैंने किसी को आज तक फालतू शब्द नहीं बोले, लेकिन अब सोच रहा हूं कि कुछ ऐसा कहूं कि तुम्हें शर्म आ जाए. मालती उन्हें "पागल" कहकर बात खत्म करना चाहती हैं, लेकिन मृदुल पीछे हटने वालों में से नहीं दिखते. वह कहते हैं. भूत बना दूंगा एक मिनट में, तेरे जैसे पचास पागल बेच दूंगा.
घर में बढ़ा टेंशन, मालती और फरहाना के बीच कैटफाइट
सिर्फ मृदुल और मालती ही नहीं, घर में इस हफ्ते तनाव का स्तर काफी ऊंचा रहा. एक ओर मृदुल का गुस्सा सामने आया, तो दूसरी तरफ मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच भी जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. टास्क के दौरान दोनों की तीखी बहस धक्कामुक्की में बदल गई. दर्शकों के लिए यह दृश्य निश्चित ही हैरान करने वाला था.
नेहल और नीलम भी भिड़ीं, कैप्टेंसी की रेस में घमासान
कैप्टन बनने की होड़ में घर के बाकी सदस्य भी पीछे नहीं हैं. नेहल और नीलम के बीच भी तीखी बहस और धक्का-मुक्की की खबर है. इस सप्ताह घर का वातावरण इतना गर्म हो चुका है कि हर कोई खुद को सबसे आगे साबित करने की कोशिश में है.
क्या बदलेगा मृदुल का गेम?
मृदुल तिवारी की यह आक्रामकता दर्शकों के लिए नई है. अब सवाल उठता है — क्या यह उनका नया गेमप्लान है या फिर दबे हुए गुस्से का नतीजा? जो भी हो, दर्शकों की नजर अब मृदुल पर टिक गई है. वहीं, मालती चाहर के गेम में भी नया मोड़ आता दिख रहा है, जो अब तक संयमित छवि के साथ खेल रही थीं.
नया कैप्टन कौन? बने रहिए जुड़े
हर किसी की निगाह अब कैप्टनसी टास्क के नतीजे पर है. कौन होगा घर का अगला कैप्टन और किसके हिस्से आएंगे नए अधिकार — इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' वर्ल्डवाइड मचा रही धमाल, 6 दिन में छाप दिए इतने करोड़