रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और माथा टेका।
बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देश (पवित्र तीर्थस्थलों) में से एक है और यह वैष्णव संप्रदाय के लिए अत्यंत श्रद्धा का केंद्र माना जाता है।