बीच शो से पवन सिंह ने लिया एग्जिट, TRP पर पड़ेगा असर! लोगों का फूटा गुस्सा

MX Player का चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों टीआरपी की दुनिया में काफी हलचल मचा रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, जिनकी मौजूदगी ने शो को शुरुआती दिनों में ही बुलंदियों तक पहुंचा दिया था.

MX Player show rise and fall pawan singh exit affected trp
Image Source: Social Media

MX Player का चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों टीआरपी की दुनिया में काफी हलचल मचा रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, जिनकी मौजूदगी ने शो को शुरुआती दिनों में ही बुलंदियों तक पहुंचा दिया था. मगर अब शो में एक बड़ा मोड़ आ गया है—पवन सिंह शो से बाहर हो चुके हैं, और इसी के साथ फैंस की दिलचस्पी में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है.


जब यह खबर सामने आई थी कि पवन सिंह 'राइज एंड फॉल' का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो शो को लेकर दर्शकों में अचानक से उत्साह बढ़ गया था. वो दर्शक भी इस शो की ओर खिंचे चले आए, जिन्हें पहले इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी. पवन सिंह की स्क्रीन प्रेज़ेंस और उनका सहज अंदाज़ शो के कंटेंट को एक अलग ही ऊर्जा दे रहा था. धनश्री वर्मा के साथ उनकी मस्ती, नयनदीप रक्षित के साथ बॉन्डिंग—हर फ्रेम में पवन सिंह का जलवा कायम था. TRP चार्ट्स में दो हफ्तों के अंदर ही शो को शीर्ष पर पहुंचा देना कोई मामूली बात नहीं थी.

पवन सिंह की अचानक विदाई

हाल ही में एक एपिसोड में देखा गया कि पवन सिंह की फैमिली उन्हें लेने शो में पहुंचती है, और इसके साथ ही वे 'राइज एंड फॉल' को अलविदा कह देते हैं. शो में उन्होंने यह साफ कर दिया कि उनकी भागीदारी सिर्फ सीमित समय के लिए थी, और वे कंटेस्टेंट नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे.जैसे ही यह खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस का ग़ुस्सा फूट पड़ा. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों ने शो को बायकॉट करने की धमकी तक दे डाली.

सिर्फ नाम नहीं, खुद में एक ब्रांड हैं पवन सिंह

दिलचस्प बात यह है कि पवन सिंह ने शो में किसी किस्म की सनसनीखेज हरकतें नहीं कीं, न कोई सस्ते ड्रामे का सहारा लिया. वो बस अपने नैचुरल अंदाज़ में रहे, और यही बात दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद आई.चाहे वो मस्ती हो या भावुक पल, पवन सिंह का हर मूवमेंट कैमरे का फोकस बनता रहा. यही कारण है कि उनके बिना अब शो के कंटेंट में वो बात नजर नहीं आ रही, जिसके दम पर यह शो वायरल हो रहा था.

अब क्या होगा शो का?

'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह की विदाई ने न सिर्फ शो की TRP को प्रभावित किया है, बल्कि मेकर्स की मंशा पर भी सवाल उठने लगे हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें सिर्फ शो की शुरुआती लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लाया गया था. अब देखने वाली बात यह होगी कि मेकर्स इस झटके के बाद क्या नई रणनीति अपनाते हैं. क्या कोई और बड़ा नाम शो में एंट्री करेगा? या फिर पवन सिंह की वापसी की उम्मीद जगाई जाएगी?

यह भी पढ़ें: कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें शाहरूख खान का क्यों किया जिक्र