Delhi Metro Name Change: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जल्द ही एक नई पहचान लेकर आने वाली है. दिल्ली सरकार ने तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है. इस ऐतिहासिक घोषणा के पीछे न केवल क्षेत्रीय विकास का उद्देश्य है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और वीर शहीदों के सम्मान की भावना भी है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐलान की जानकारी राज कलश यात्रा के दौरान साझा की. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन के नाम बदलकर उन्हें नई पहचान दी जाएगी.
रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि
इस बदलाव की घोषणा रेजांग ला युद्ध के वीर शहीदों को सम्मान देने के मकसद से हो रही राज कलश यात्रा के दौरान की गई. सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “लद्दाख से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर यह पवित्र यात्रा हैदरपुर पहुंची है. यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है.” उन्होंने आयोजकों और यादव महासभा का भी अभिनंदन किया और कहा कि हैदरपुर गांव की धरती आज शहीदों की पावन स्मृति से धन्य हो गई है.
नए नाम और क्षेत्रीय विकास
सीएम ने आगे बताया कि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है. नए नाम इस प्रकार हैं:
साथ ही, मैक्स अस्पताल रोड को चौड़ा करने और अंडरपास बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी.
हैदरपुर गांव, नई पहचान
रेखा गुप्ता ने कहा कि हैदरपुर गांव दिल्ली के विकास का प्रतीक बन रहा है. यह क्षेत्र परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण प्रस्तुत करेगा, जहां शहरी सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान किया जाएगा. इस कदम से न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय प्रशासन और दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं को भी मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें- लालू परिवार में कलह की असली वजह आई सामने, जानें रोहिणी ने क्यों छोड़ा घर; तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप