ट्रॉफी चोरी पर अपने ही घर में घिरे नकवी, अफरीदी ने लगाई लताड़; कहा- पीसीबी या राजनीति में से एक चुनें

Shahid Afridi Vs Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस मुकाबले के बाद क्रिकेट से ज्यादा चर्चा एक विवादित घटना को लेकर हो रही है, और वो है ट्रॉफी वितरण समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भूमिका.

Naqvi own home over trophy theft Afridi slammed him choose between PCB or politics
Image Source: Social Media/X

Shahid Afridi Vs Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस मुकाबले के बाद क्रिकेट से ज्यादा चर्चा एक विवादित घटना को लेकर हो रही है, और वो है ट्रॉफी वितरण समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भूमिका.

जहां पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, वहीं ट्रॉफी को लेकर उठे विवाद और नकवी के बर्ताव ने पूरे पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मिंदा कर दिया. यही नहीं, देश के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और नकवी को दो टूक सलाह दी है, या तो राजनीति करें या क्रिकेट को संभालें.

"क्रिकेट प्रशासन कोई राजनीतिक मंच नहीं"

एक इंटरव्यू में अफरीदी ने साफ शब्दों में कहा कि मोहसिन नकवी को तय करना होगा कि वे गृह मंत्री बने रहना चाहते हैं या क्रिकेट बोर्ड चलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "दोनों जिम्मेदारियां अत्यंत गंभीर हैं और दोनों को समान समय और ध्यान चाहिए. PCB को एक स्वतंत्र संस्था की तरह चलाया जाना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक विभाग की तरह."

"क्रिकेट की समझ जरूरी, सिर्फ सलाहकारों से काम नहीं चलेगा"

अफरीदी यहीं नहीं रुके. उन्होंने नकवी की क्रिकेट समझ पर भी सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ सलाहकारों के सहारे क्रिकेट नहीं चलाया जा सकता. उनके अनुसार, "नकवी खुद मानते हैं कि उन्हें क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं है, तो फिर ऐसे में वो कैसे देश के सबसे बड़े क्रिकेट संगठन को चला सकते हैं?"

ट्रॉफी विवाद: पाकिस्तान की छवि को झटका

मैच के बाद सबसे बड़ी शर्मिंदगी का कारण बना ट्रॉफी वितरण विवाद. भारतीय टीम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे और इसे किसी न्यूट्रल अधिकारी, जैसे UAE या श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख से लेना चाहेंगे. नकवी ने इससे इनकार करते हुए ट्रॉफी ACC कार्यालय भेज दी, और भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया. इस घटना ने पाकिस्तान की वैश्विक छवि पर नकारात्मक असर डाला और सोशल मीडिया पर नकवी को खूब खरी-खोटी सुनाई गई.

"राजनीति और क्रिकेट को अलग रखें"

अंत में अफरीदी ने सख्त लहजे में कहा कि क्रिकेट प्रशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेताया, "अगर नकवी राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें PCB छोड़ना होगा. दोहरी भूमिका पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचाएगी."

यह भी पढ़ें- ट्रॉफी लेकर भागने पर BCCI ने खड़े किए सवाल, तो मोहसिन नक़वी देने लगा सफाई; कहा- कार्टून की तरह खड़ा...