श्रीगंगानगर में NCB जोधपुर की टीम की बड़ी कार्रवाई, सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली लैब पकड़ी, दो टीचर गिरफ्तार

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर यूनिट ने एक सीक्रेट लैब का भंडाफोड़ किया है जो Mephedrone नाम की खतरनाक सिंथेटिक ड्रग बना रही थी.

NCB Jodhpur action in Sri Ganganagar lab making synthetic drugs caught
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर यूनिट ने एक सीक्रेट लैब का भंडाफोड़ किया है जो Mephedrone नाम की खतरनाक सिंथेटिक ड्रग बना रही थी. ये रेड 8 जुलाई 2025 की सुबह ड्रीम होम्स अपार्टमेंट, ऋद्धि सिंधी एन्क्लेव में की गई. NCB की टीम को छापेमारी के दौरान वहां से करीब 780 ग्राम Mephedrone मिला, जो बाजार में हाई डिमांड पर बिकने वाली नशे की चीज मानी जाती है. 

इसके साथ ही लैब में इस्तेमाल होने वाले असली केमिकल्स और इक्विपमेंट भी बरामद किए गए. जैसे Acetone, Benzene, Sodium Hydrogen Carbonate, Bromine, Methylamine, Isopropyl Alcohol, 4 Methyl Propiophenone, N Methyl 2 Pyrrolidone 

दो आरोपी दबोचे गए

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस ड्रग लैब को चलाने वाले दोनों आरोपी श्रीगंगानगर के स्कूल टीचर है. एक आरोपी की उम्र 35 साल है जो एक प्राइवेट स्कूल में केमिस्ट्री पढ़ाता है जबकि दूसरा आरोपी 25 साल का है और सरकारी स्कूल में साइंस टीचर है. NCB को जानकारी मिली थी कि दोनों ने ये फ्लैट दो महीने पहले किराए पर लिया था. जहां वे दिल्ली से मंगवाए गए केमिकल्स और मशीनों की मदद से MD बना रहे थे. 

NCB ने की जनता से अपील

अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम का एक बड़ा हिस्सा है. हाल ही में NCB ने देशभर के पुलिस अधिकारियों को ऐसी सीक्रेट लैब्स को पहचानने के लिए "रेड फ्लैग इंडिकेटर्स" भी भेजे है. NCB ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को ड्रग्स की बिक्री या उसके अवैध कारोबार की जानकारी हो तो नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन - 1933 पर कॉल करें. कॉलर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: जयपुर और कोटा में ED की छापेमारी, लग्जरी गाड़ियां और 78 लाख कैश बरामद, कारों का नाम सुन उड़ जाएंगे तोते