नेपाल में कब होंगे चुनाव? Gen-Z आंदोलन के बाद सामने आई तारीख

Nepal Assembly Elections 2025: नेपाल में हाल ही में हुए जन युवा (Gen-Z) आंदोलन के बाद राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है. इस आंदोलन के चलते पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था और अब देश में एक नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है.

Nepal Assembly Elections 2025 Dates Final by election commission
Image Source: Social Media

Nepal Assembly Elections 2025: नेपाल में हाल ही में हुए जन युवा (Gen-Z) आंदोलन के बाद राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है. इस आंदोलन के चलते पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था और अब देश में एक नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसकी कमान सुशीला कार्की के हाथ में है. इस बीच, नेपाल के चुनाव आयोग ने प्रतिनिधि सभा चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप दे दिया है. 5 मार्च 2026 को देश में आम चुनाव होंगे, जिनके बाद फिर से जनता द्वारा चुनी गई सरकार देश के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी.


नेपाल चुनाव आयोग ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि चुनाव के सभी अहम चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. राजनीतिक दलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 से 26 नवंबर के बीच चलेगी. वहीं, यदि कोई नया दल चुनाव में भाग लेना चाहता है, तो उसे 15 नवंबर से पहले पंजीकरण कराना आवश्यक होगा.

मतदान और चुनाव प्रचार का कार्यक्रम

राजनीतिक दलों को 15 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक कुल 15 दिन का चुनाव प्रचार करने का मौका मिलेगा. उम्मीदवारों की final सूची 2 और 3 जनवरी 2026 को चुनाव आयोग को सौंपनी होगी. मतदान 5 मार्च, 2026 को सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा. चुनाव समाप्त होने के बाद मतगणना भी उसी दिन की जाएगी, ताकि परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जा सकें.

सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार और राजनीतिक संकट

73 वर्षीय सुशीला कार्की को 12 सितंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था. उन्होंने सरकार गठन के साथ ही देश में समय पर चुनाव कराने का संकल्प लिया था. कार्की की सरकार एक सियासी संकट के बीच आई, जो जन युवा आंदोलन के कारण बढ़ा था और जिसने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे को मजबूर कर दिया था. अब इस अंतरिम सरकार के नेतृत्व में नेपाल एक स्थिर और लोकतांत्रिक राह पर आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरान बना रहा अमेरिका किलर परमाणु मिसाइल...इजराइली पीएम का बड़ा खुलासा