Nepal PM Resign: नेपाल के प्रधानमंत्री KP Sharma Oli ने दिया इस्तीफा, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार!

Nepal Prime Minister KP Sharma Oli resigned

PM Oli Resigns: इस समय नेपाल विरोध की आग में धधकता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने पीएम समेत कई मंत्रियों के आवास को आग के हवाले कर दिया. वहीं इस बीच एक बड़ी खबर भी सामने आई. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. काफी विरोध के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आई कि पीएम ओली देश छोड़कर दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं.

उधर प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद देश की सेना के हाथों कमान सौंपी जा सकती है.