नेपाल में भारी बवाल के बीच एयरपोर्ट सेवाएं बंद, अफरा-तफरी के बीच सेना ने संभाली कमान

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों ने हालात को इस कदर बिगाड़ दिया है कि देश के सभी हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित सभी हवाई अड्डे मंगलवार दोपहर 2 बजे से बंद कर दिए गए हैं और यह स्थिति बुधवार दोपहर 12 बजे तक बनी रहेगी.

Nepal Unrest airport clousres protest at kathmandu travel advisory released
Image Source: Social Media

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों ने हालात को इस कदर बिगाड़ दिया है कि देश के सभी हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित सभी हवाई अड्डे मंगलवार दोपहर 2 बजे से बंद कर दिए गए हैं और यह स्थिति बुधवार दोपहर 12 बजे तक बनी रहेगी.

अचानक लागू की गई इस पाबंदी के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री नेपाल में ही फंसे हुए हैं. मंगलवार दोपहर के बाद से कोई भी फ्लाइट न उड़ सकी है और न ही किसी विमान को उतरने की अनुमति दी गई है.

त्रिभुवन एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, सेना ने मोर्चा संभाला

देश के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट त्रिभुवन की सुरक्षा को देखते हुए नेपाली सेना ने एयरपोर्ट के अंदर और बाहर निगरानी का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है. अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डा दोबारा कब खुलेगा, इसका फैसला सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा. फिलहाल वहां मौजूद यात्रियों और एयरक्राफ्ट्स की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी, आम जनता से सतर्क रहने की अपील तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए नेपाल में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि नागरिक किसी भी तरह की सहायता तत्काल प्राप्त कर सकें.

  • नेपाल आर्मी: 01-5979223 / 01-5979224
  • एपीएफ नेपाल (सशस्त्र पुलिस बल): 1114
  • नेपाल पुलिस: 100

आपातकालीन सेवाएं (सुरक्षा, मेडिकल, फायर): 015979223 / 015979224 साथ ही लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि हो रही हो, तो वे बिना देरी के सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें.

भारत सरकार की ट्रैवल एडवाइजरी: नेपाल की यात्रा से बचें

नेपाल में जारी उथल-पुथल को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीयों से फिलहाल नेपाल की यात्रा टालने की सलाह दी गई है. सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया ने काठमांडू के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. अन्य एयरलाइनों ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है.

राजनीतिक संकट गहराया, पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

नेपाल में यह संकट तब और गहरा गया जब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में हजारों की संख्या में युवा और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और कई जगहों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं. राजधानी काठमांडू सहित पोखरा, चितवन और ललितपुर जैसे शहरों में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः कतर में इजरायली हमले से बढ़ा मिडिल ईस्ट का तापमान, जानें हमास ने क्या कहा?