Netanyahu Vs Zohran Mamdani: 1 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क शहर में ऐतिहासिक बदलाव होने वाला है. जोहरान ममदानी नए मेयर के रूप में शपथ लेंगे और पहले दिन ही उनका नाम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सुर्खियों में रहेगा. ममदानी ने अपने चुनावी अभियान में यह साफ कर दिया था कि अगर वे मेयर बने तो इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को न्यूयॉर्क आते ही गिरफ्तार करने का आदेश देंगे.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने 21 नवंबर 2024 को नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. आरोप हैं कि नेतन्याहू ने गाजा में नागरिकों को जरूरी वस्तुओं से वंचित किया. इसी बीच, न्यूयॉर्क की काउंसिल सदस्य इना वर्निकोव ने नेतन्याहू को 1 जनवरी 2025 को शहर में आने का निमंत्रण भेजा, वही दिन जब ममदानी शपथ ले रहे हैं.
One of @ZohranKMamdani’s campaign promises was to arrest @netanyahu, the duly elected Prime Minister of @Israel, upon his arrival in NYC. On January 1, Mamdani will take office. And also on January 1st, I look forward to welcoming Bibi to New York City. NY🗽will always stand with… pic.twitter.com/bCXIpYXBFJ
— Councilwoman Inna Vernikov (@InnaVernikov) November 11, 2025
वर्निकोव का संदेश
वर्निकोव, जो रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ी हैं और यहूदी समर्थक हैं, ने अपने लेटर में कहा कि नेतन्याहू लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री हैं, और यह निमंत्रण अमेरिका और इजराइल के बीच गहरे और स्थायी संबंधों को पुनः पुष्ट करने के लिए है. उन्होंने ममदानी की आलोचना करते हुए चेताया कि शहर में उनके फैसले अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर प्रभाव डाल सकते हैं.
गिरफ्तारी की संभावना
अमेरिका ICC का सदस्य नहीं है, इसलिए अमेरिकी कानून के अनुसार न्यूयॉर्क में ICC वारंट लागू नहीं होगा. अमेरिकी संविधान के तहत विदेशी मामलों का फैसला संघीय सरकार के पास है. इसका मतलब यह है कि अगर ममदानी या शहर के अधिकारी नेतन्याहू को पकड़ने की कोशिश करें, तो संघीय एजेंसियां इसे रोक सकती हैं.
ममदानी का रुख
ममदानी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वे कानून के दायरे में रहकर काम करेंगे. उन्होंने कहा था कि "मैं अपनी खुद की कानूनी व्यवस्था नहीं बनाऊंगा, लेकिन नेतन्याहू का शहर में जश्न मनाने का समय खत्म होना चाहिए." वहीं नेतन्याहू ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और जुलाई 2025 में व्हाइट हाउस में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेरे बड़े भाई की तरह हैं, वे मुझे न्यूयॉर्क लेकर आएंगे.