नई दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही बादल ने विक्राल रुप धारण कर लिया है. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. इसी बीच दिल्ली के कालकाजी इलाके में नीम का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया. दरअसल तेज बारिश के कारण पेड़ नीचे गिर गया. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकी एक व्यक्ति घायल बताया गया.
मिली जानकारी के अनुसार जो पेड़ गिर गया वो 100 साल पुराना था. वहीं पेड़ की चपेट में आने से एक कार और एक बाइक आ गई जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. जैसे ही घटना की सूचना सामने आई जेसीबी की मदद से पेड़ की जड़ को हटाया जा रहा है.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जलभराव है और वाहन चालक सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं. इसी बीच बाइक पर सवार एक जोड़ा गुजर रहा था. अचानक पेड़ बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक सवार पुरुष की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे फंस गई. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पेड़ की छाया कार पर भी पड़ गई है. स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और महिला को पेड़ के नीचे से निकालने में मदद की. महिला को हल्की चोटें लगी हैं, लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया.
#दिल्ली के #कालका जी इलाके में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया। ये पेड़ एक बाइक सवार और कार पर गिरा। दमकल विभाग के मुताबिक इस हादसे में बाइक सवार 2 लोगों में से एक कि मौत हो गई --- pic.twitter.com/vKYovRVbXt
— Rohit Chaudhary (@rohitch131298) August 14, 2025
बारिश और सड़क की स्थिति
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी जमा है और बारिश के बीच लोग छाते और रेनकोट के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. भीड़ तेजी से जुट गई और लोगों ने मिलकर महिला को बचाया. बारिश के कारण सड़क पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे, जिससे घटना के समय स्थिति और जटिल हो गई.
दिल्ली में भारी बारिश, मौसम विभाग का ‘ओरेंज’ अलर्ट
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और यातायात धीमा हो गया, जिससे सुबह के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर दर्ज बारिश इस प्रकार रही:
यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट