लंबे समय तक भारतीय सड़कों पर राज करने वाली होंडा सिटी का जलवा पिछले कुछ सालों में थोड़ा फीका पड़ा है, खासकर तब से जब एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. सेडान सेगमेंट की सेल लगातार घट रही है, लेकिन इसके बावजूद होंडा सिटी अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
अब कंपनी एक बार फिर इस आइकॉनिक मॉडल को नए रूप में पेश करने की तैयारी कर चुकी है, ताकि इसकी लोकप्रियता एक बार फिर नई ऊँचाइयों को छू सके. होंडा कार्स इंडिया 2028 में सिटी की 6th जनरेशन लॉन्च करने जा रही है, जिसके साथ कंपनी सेडान मार्केट में ताज़ा ऊर्जा भरने की उम्मीद कर रही है.
बिल्कुल नए PF2 मॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म पर होगा निर्माण
नई जनरेशन होंडा सिटी के लिए कंपनी ने एक पूरी तरह नया और हाई-टेक PF2 मॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है. यह वही प्लेटफ़ॉर्म है जिसे हाल ही में होंडा ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में प्रदर्शित किया गया था. इसे अगली पीढ़ी के मिडसाइज़ हाइब्रिड प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर विकसित किया गया है.
कंपनी का दावा है कि PF2 प्लेटफ़ॉर्म
पहले से ज्यादा मजबूत होगा. लगभग 90 किलोग्राम हल्का होगा. पूरी तरह मॉड्यूलर होगा, जिससे कई मॉडलों के निर्माण में आसानी होगी. इस नए आर्किटेक्चर के कारण उत्पादन प्रक्रिया न केवल बेहतर होगी बल्कि लागत में भी कमी आएगी. इससे कार के प्राइसिंग पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है.
होंडा 0 सीरीज़ से प्रेरित होगा नया डिज़ाइन
डिज़ाइन के मामले में नई होंडा सिटी 2028 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लुक और स्टाइलिंग होंडा 0 सीरीज़ सेडान कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा, जिसे जापान मोबिलिटी शो में पेश किया गया था.
यानी अगली जनरेशन की सिटी में
ज्यादा फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन. शार्प लाइन्स. प्रीमियम एक्सटीरियर एलेमेंट्स और ज्यादा एरोडायनामिक प्रोफाइल. देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, 2028 मॉडल का लुक अब तक की सभी जनरेशनों से बिल्कुल अलग होगा.
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं होंगे बड़े बदलाव
जहाँ डिज़ाइन और प्लेटफ़ॉर्म बदलने वाला है, वहीं मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है. नई सिटी में वही विश्वसनीय इंजन विकल्प मिलने की संभावना है जो वर्तमान मॉडल में उपलब्ध हैं.
इसमें शामिल होंगे:
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन पेट्रोल वर्ज़न को 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा, जबकि हाइब्रिड मॉडल में eCVT गियरबॉक्स जारी रहेगा. यानी ड्राइविंग का स्मूद और एफिशिएंट अनुभव बरकरार रहेगा.
भारत में होंडा सिटी की लंबी और सफल यात्रा
होंडा सिटी भारत में एक ऐसा नाम है जिसने 1998 से लेकर अब तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इसे पहली बार आते ही मिडसाइज़ सेडान सेगमेंट का किंग कहा जाने लगा था. 2003 में आए इसके दूसरे जेनरेशन मॉडल ने देश में पहली बार CVT ऑटोमैटिक का विकल्प दिया, जिसने कार प्रेमियों के बीच इसे और लोकप्रिय बना दिया.
इसके बाद
फिलहाल मौजूद है 5th जनरेशन, कई नए अपडेट के साथ
वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध सिटी पांचवीं जनरेशन में है. यह 1.5-लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड e:HEV पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने इस मॉडल पर कई अपडेट दिए हैं.
सबसे बड़े बदलावों में शामिल हैं:
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki e Vitara की इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री, सामने आ गई लॉन्च डेट, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स