Weather: नए साल के आगमन से पहले ही देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 दिसंबर को लेकर कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है.