पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो…

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से तिलमिला उठा हुआ है। इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को एक बार फिर से गीदड़भभकी दी है।

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो…

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से तिलमिला उठा हुआ है। इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को एक बार फिर से गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने अब कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर कोई समझौता नहीं होगा। अगर इसे रोकने या कम करने का प्रयास किया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, पाक पीएम ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में ये बयान दिया है। शहबाज शरीफ ने इस दौरान कश्मीर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर पर पाकिस्तान का रुख कभी नहीं बदलेगा। शहबाज शरीफ ने एक बार फिर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ की है। शरीफ ने दावा किया कि आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को हराया। आपको बता दें कि सिंधु जल समझौते को अप्रैल 2025 में भारत ने निलंबित कर दिया। आतंकी हमले के बाद इसे निलंबित किया गया था।

PC:  aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें