Delhi Blast Latest Update: दिल्ली बम धमाके में बड़ा एक्शन...NIA ने की पहली गिरफ्तारी

NIA makes first arrest in Delhi bomb blast Case

Delhi Blast Case Update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पहली बड़ी गिरफ्तारी की है. आरोपी की पहचान आमिर राशिद अली के रूप में हुई है. यह वही व्यक्ति है, जिसके नाम पर धमाके में इस्तेमाल होने वाली कार रजिस्टर्ड थी. एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आमिर जम्मू-कश्मीर के पंपोर का निवासी है और इस हमले में उसकी भूमिका सक्रिय थी.

एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद बड़े पैमाने पर जांच शुरू की. इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने धमाके में इस्तेमाल की गई कार और उसके उपकरणों की जांच की. वाहन के रजिस्ट्रेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आमिर तक पहुंचा गया. इसके बाद दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया.