केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन ने सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल पुल सिंगदूर का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. सिंगदूर पुल अंबरागोदलू-कलसावल्ली के बीच सागरा तालुका में बना है. इस पुल को बनाने में 472 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसके बनने से सागरा से सिगंदूर के आसपास के गांवों के बीच की दूरी घट जाएगी.