नोरा फतेही को क्या हुआ? एयरपोर्ट पर फफक-फफक कर रोने लगी! फैंस को हुई चिंता

Nora Fatehi Cried at Airport:  बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसने उनके फैन्स को भावुक कर दिया है. इस वीडियो में नोरा एयरपोर्ट पर बेहद परेशान और आंसुओं से भरी नजर आईं.

Nora Fatehi Crying at airport bodyguard pushes fan
Image Source: Social Media

Nora Fatehi Cried at Airport:  बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसने उनके फैन्स को भावुक कर दिया है. इस वीडियो में नोरा एयरपोर्ट पर बेहद परेशान और आंसुओं से भरी नजर आईं. वह लगातार अपनी आंखें पोंछती रहीं और काफी दुखी दिखाई दीं. इस दौरान जब कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें क्लिक करने की कोशिश की, तो उनके बॉडीगार्ड ने गुस्से में एक शख्स को धक्का भी दे दिया.

इंस्टा स्टोरी ने जताया शोक


नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखी. "इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैहि राजिउन". यह वाक्य आमतौर पर किसी के इंतकाल या दुखद घटना के बाद कहा जाता है, जिसका मतलब होता है "हम अल्लाह के हैं और हमें उसी की ओर लौट जाना है." इस स्टोरी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि नोरा के किसी करीबी का निधन हुआ है. हालांकि, अब तक नोरा या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं


नोरा का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने चिंता जतानी शुरू कर दी. कई यूज़र्स ने कमेंट्स में लिखा है कि "नोरा की आंटी का निधन हो गया है", जबकि कुछ ने लिखा कि "नोरा दुखी हैं, कृपया उनकी निजता का सम्मान करें." कुछ लोगों ने पपराजी की आलोचना करते हुए लिखा कि "ऐसे वक्त में भी तस्वीरें लेना कहां की इंसानियत है?"

चर्चा में बॉडीगार्ड का रिएक्शन


नोरा के साथ मौजूद उनके बॉडीगार्ड का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. जब फोटोग्राफर लगातार कैमरे से नोरा को शूट करने की कोशिश कर रहे थे, तब उनके बॉडीगार्ड ने एक शख्स को धक्का दे दिया. यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और कुछ लोगों ने इसे नोरा की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया, तो कुछ ने इसे थोड़ा ज्यादा सख्त कदम कहा.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बर्थडे पर ‘धुरंधर’ का धमाका – एक्शन और सरप्राइज़ से भरपूर टीज़र रिलीज