Nora Fatehi Song Controversy: अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल का नया गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है. इस गाने का नाम सरके चुनर तेरी सरके है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं.
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना शुरू हो गई. कई लोगों ने इसके बोल और विजुअल्स को अश्लील और भद्दा बताया. यूजर्स ने मेकर्स को जमकर ट्रोल किया और गाने को लेकर विरोध बढ़ता गया.
यूट्यूब से हटाया गया गाना
लगातार हो रहे विरोध के बाद मेकर्स ने यह गाना YouTube से हटा दिया है. अब इस वीडियो पर “वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह प्राइवेट है” का मैसेज दिख रहा है. गाने में नोरा फतेही घाघरा-चोली पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. इसका एक हुक स्टेप, जिसमें पल्लू का इस्तेमाल किया गया है, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. लेकिन इसी के साथ इसके बोल और सीन को लेकर विवाद भी बढ़ गया.
लिरिक्स को लेकर हुआ विवाद
गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं. कई लोगों ने इन लिरिक्स को डबल मीनिंग और आपत्तिजनक बताया. इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी नोटिस जारी किया है. आयोग ने गाने में इस्तेमाल हुए शब्दों और सीन पर सवाल उठाए हैं.
सेलेब्स ने भी जताया विरोध
इस गाने को लेकर कई मशहूर लोगों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. अरमान मलिक ने इसे गीत-लेखन में “गिरावट की नई मिसाल” बताया. वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस गाने का विरोध किया. कुल मिलाकर, गाना रिलीज होते ही विवादों में घिर गया और बढ़ते विरोध के चलते मेकर्स को इसे YouTube से हटाना पड़ा.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में किस एक्टर को मिली सबसे मोटी रकम, किसे मिले सबसे कम पैसे? यहां जानिए सबकुछ