Nothing Phone 3a Lite ने मचाई धूम! Glyph लाइट और 5000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 3a Lite: Nothing ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को बुधवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया. Carl Pei की कंपनी का यह नया हैंडसेट Nothing Phone 3a सीरीज का हिस्सा है और इसे खासतौर पर स्मार्ट फीचर्स और परफॉर्मेंस के संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है.

Nothing Phone 3a Lite Launched with Glyph Light and 5000mAh Battery
Image Source: Social Media

Nothing Phone 3a Lite: Nothing ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को बुधवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया. Carl Pei की कंपनी का यह नया हैंडसेट Nothing Phone 3a सीरीज का हिस्सा है और इसे खासतौर पर स्मार्ट फीचर्स और परफॉर्मेंस के संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है. 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट फोन को तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है.

डिज़ाइन और डिस्प्ले की खासियत

Nothing Phone 3a Lite में 6.77-इंच का Full-HD Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. फोन का डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स और 2,160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहद शानदार होता है.

कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS और EIS सपोर्ट के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है. 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है, वहीं 1080p रिकॉर्डिंग 60fps और स्लो-मो रिकॉर्डिंग 120fps तक संभव है. TrueLens Engine 4.0 कैमरा तकनीक के साथ मोशन कैप्चर, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइज़र और नाइट मोड जैसी सुविधाएँ भी मौजूद हैं.

बैटरी और चार्जिंग

Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. बैटरी और Efficient Chipset का कॉम्बिनेशन लंबे समय तक बिना रुकावट के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.

सॉफ्टवेयर और सुरक्षा फीचर्स

फोन Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है और इसमें कंपनी ने 3 साल के मेजर Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सेलेरोमीटर, ई-कॉम्पस, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं.

कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone 3a Lite की कीमत EUR 249 (करीब 25,600 रुपये) से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ EUR 279 (करीब 28,700 रुपये) में उपलब्ध है. फोन व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जिसमें 128GB वर्जन ऑनलाइन स्टोर और रिटेल पार्टनर्स पर मिलेगा जबकि 256GB वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध रहेगा.

ये भी पढ़ें: Windows 11 25H2 Update: AI, स्मार्ट रिकवरी और नए फीचर्स से बनेगा आपका कंप्यूटर और भी पावरफुल, जानें क्या-क्या बदला