Ghaziabad Encounter: Anil Dujana गैंग का कुख्यात बदमाश ढेर, पुलिस ने 50000 का इनामी निपटाया!

Notorious criminal of Anil Dujana gang killed in encounter

Balram Thakur Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार शाम एक बड़े पुलिस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर मारा गया. वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर को कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार की सख्त नीति का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद का निवासी बलराम ठाकुर, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से अपराध का पर्याय बन चुका था. हत्या, रंगदारी, लूट जैसे संगीन अपराधों में उसके खिलाफ 34 से अधिक मामले दर्ज थे. अनिल दुजाना गैंग का यह सक्रिय सदस्य, दुजाना के मारे जाने के बाद भूमिगत हो गया था, लेकिन हाल ही में वह फिर से सक्रिय होकर व्यापारियों और ठेकेदारों को धमकाने लगा था.