नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी नई डिजिटल सर्विस 'EPFO 3.0' की लॉन्च अगले साल जनवरी तक टाल सकता है. EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) जल्द ही अपनी डिजिटल सेवाओं में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा एटीएम या UPI के जरिए निकाल सकेंगे. यह सुविधा देश के लगभग 8 करोड़ EPF मेंबर्स को सीधे लाभ पहुंचाएगी.
हालांकि, यह सेवा दिवाली 2025 से पहले शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी संभावित लॉन्चिंग जनवरी 2026 तक टाल दी गई है. इसके पीछे कुछ प्रशासनिक और ऑपरेशनल कारण माने जा रहे हैं.
10-11 अक्टूबर को हो सकती है बैठक
इस सुविधा की औपचारिक शुरुआत से पहले, EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक 10-11 अक्टूबर 2025 को होने की संभावना है, जिसमें ATM और UPI आधारित पीएफ निकासी प्रणाली की तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर अंतिम चर्चा की जाएगी.
क्या है EPFO 3.0?
‘EPFO 3.0’ सरकार द्वारा शुरू की जा रही एक डिजिटल पहल है, जिसके तहत EPF सेवाओं को और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और बैंकिंग फ्रेंडली बनाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य यह है कि कर्मचारियों को पीएफ सेवाओं का लाभ उसी तरह मिले, जैसे बैंकिंग सेवाओं का सरल, त्वरित और सुविधाजनक.
ATM कार्ड से पीएफ: कैसे काम करेगा?
EPFO योजना के तहत एक विशेष ATM कार्ड जारी करेगा, जो सब्सक्राइबर के पीएफ अकाउंट से लिंक होगा.
इस कार्ड के ज़रिए आप:
UPI से PF निकालना भी होगा संभव
ATM कार्ड के अलावा, EPFO अब PF अकाउंट को UPI सिस्टम से भी जोड़ने की तैयारी में है. इसके लिए:
क्या है अब तक की तैयारी?
EPFO द्वारा हाल ही में किए गए बड़े सुधार
EPFO ने पिछले 1 साल में अपने 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं:
1. क्लेम प्रक्रिया को सरल बनाया गया
अब ऑनलाइन क्लेम करते समय बैंक पासबुक या चेक की फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं
2. UAN-बैंक लिंकिंग में एम्प्लॉयर की मंजूरी नहीं चाहिए
अब सिर्फ बैंक वेरिफिकेशन से ही प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी
3. क्लेम रिजेक्शन की शिकायतें हुईं कम
बेहतर मॉनिटरिंग और रियल-टाइम स्टेटस अपडेट से रिजेक्शन के मामले कम हुए हैं
पीएफ निकासी के मौजूदा नियम क्या हैं?
EPF खाते से पैसे निकालने के कुछ नियम पहले से लागू हैं:
नौकरी छूटने की स्थिति में:
इनकम टैक्स में छूट:
इस सुविधा का क्या होगा फायदा?
ये भी पढ़ें- भारत कर रहा 'फ्यूचर वॉर' की तैयारी, करेगा 30000 करोड़ की डिफेंस डील, MALE ड्रोन बनाने पर होगा फोकस