अगर आप एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है. इस सेल में Oppo के Find X8 Pro पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है, जो स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए खुशखबरी से कम नहीं है. इस फोन पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.
Oppo Find X8 Pro पर सीधा डिस्काउंट
Oppo का Find X8 Pro भारत में आमतौर पर ₹99,999 की कीमत पर बिकता है, लेकिन Amazon पर यह फोन इस वक्त ₹86,990 में उपलब्ध है. यानी आपको इस डिवाइस पर ₹13,009 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन सिर्फ यही नहीं, इस पर अतिरिक्त ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत ₹84,990 हो जाती है. इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर ट्रांजैक्शन करने पर आपको ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा.
Oppo Find X8 Pro के आकर्षक स्पेसिफिकेशन्स
अब बात करते हैं इस फोन के दमदार स्पेसिफिकेशन्स की, जो इसे एक बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन बनाते हैं. Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही, इसका डिस्प्ले Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको शानदार विजुअल्स मिलते हैं. इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाता है.
Oppo Find X8 Pro का कैमरा सेटअप
अगर आप फोटोग्राफी के शौकिन हैं, तो Oppo Find X8 Pro आपको जरूर पसंद आएगा. इस स्मार्टफोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी लेंस, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम), और 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम) शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें 50MP का सैमसंग अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो आपको बेहतरीन सेल्फी लेने में मदद करेगा.
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Find X8 Pro में 5910mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन तक आराम से चल सकती है. इसके अलावा, 80W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे आपको जल्दी चार्जिंग की सुविधा मिलती है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp को बनाएं हैक-प्रूफ, फोन में ऑन कर लें ये तीन सेटिंग्स, मिनटों में सेफ हो जाएगा आपका अकाउंट