Oppo Reno 15 Series 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओप्पो ने एक बार फिर प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते हुए Oppo Reno 15 Series 5G को लॉन्च कर दिया है. इस नई सीरीज में कंपनी ने तीन दमदार स्मार्टफोन्स Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Mini पेश किए हैं. शानदार डिस्प्ले, लेटेस्ट प्रोसेसर, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ यह सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते. आइए विस्तार से जानते हैं कीमत से लेकर फीचर्स तक हर जरूरी जानकारी.
Oppo Reno 15 Series 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo Reno 15 5G को कंपनी ने अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 48,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 53,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है.
Oppo Reno 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 67,999 रुपये है, जबकि Reno 15 Pro Mini 5G को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इन सभी स्मार्टफोन्स की बिक्री 13 फरवरी से शुरू होगी और ग्राहक इन्हें Oppo की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart और Amazon से खरीद सकेंगे.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करते हैं. Reno 15 Pro में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है.
वहीं Reno 15 Pro Mini 5G में थोड़ा कॉम्पैक्ट 6.32 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रो मॉडल की तरह ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का इस्तेमाल किया गया है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo ने दोनों प्रो मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया है. इसके साथ Mali-G720 MC7 GPU मिलता है, जो गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाने में मदद करता है. यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ पावर एफिशिएंसी पर भी खास ध्यान देता है, जिससे लंबे समय तक फोन बिना लैग के इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैमरा में दिखी Oppo की ताकत
कैमरा सेगमेंट में Oppo Reno 15 Pro और Pro Mini 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी दमदार नजर आते हैं. इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जो शानदार ज़ूम और डिटेल्ड फोटोग्राफी का दावा करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद आ सकता है.
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Oppo Reno 15 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Pro Mini 5G में 6200mAh बैटरी मिलती है. दोनों ही फोन 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. खास बात यह है कि Reno 15 Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे और प्रीमियम बनाता है.
Oppo Reno 15 5G के डिस्प्ले और फीचर्स
स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज के साथ-साथ गेमिंग में भी बेहतर अनुभव देने का दावा करता है.
Oppo Reno 15 5G का कैमरा और बैटरी
Oppo Reno 15 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो प्रो मॉडल जैसा ही सेंसर इस्तेमाल करता है. बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें: क्या डॉक्टर की जगह ले पाएगा ChatGPT का नया फीचर? यूज करते समय रहना होगा सावधान, जानें पूरी जानकारी