Pakistan and afghanistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष का माहौल बढ़ता जा रहा है. हाल ही में दोनों पक्षों ने 48 घंटे के लिए युद्धविराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बीच-बीच में सामने आई घटनाओं ने उसे बेअसर कर दिया. एक चौंकाने वाला दावा किया गया है कि तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तान सैनिकों की पैंट को हथियार पर लटका कर जश्न मनाया है — जिसे उन्होंने युद्ध की सफलता का प्रतीक बताया.
सूत्रों की मानें तो डूरंड रेखा के आसपास पाकिस्तानी चौकियों पर अचानक हमला किया गया. पाकिस्तानी बल वहाँ से भाग खड़े हुए, और अफगान लड़ाकों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए उनके हथियार जब्त कर लिए. पत्रकार दाउद जुनबिश ने दावा किया कि यही हथियार तालिबानियों ने विजय का प्रतीक माना. इस दौरान उनकी जानकारी के अनुसार, पाक सैनिकों की उतरी हुई पैंटें भी जब्त कर ली गईं और युद्ध के प्रतीक के रूप में एक चौराहे पर बंदूकों पर टांगी गईं.
पैंट पर लटकाए गए हथियार, जश्न की तस्वीर
तालिबान द्वारा किए गए इस प्रदर्शन को प्रतीकात्मक माना जा रहा है. जैसे यह यह दिखाना चाहते हों कि वे न केवल लड़ में सफल रहे हैं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी को अपमानित करने तक आगे बढ़ने से नहीं हिचके. उनकी ‘विजय’ का संदेश इसी दृश्य में छिपा था. पैंटों से लेकर हथियारों तक का कब्जा.
‘Empty trousers’, recovered from abandoned military posts of Pakistani army near Durand Line displayed in eastern Nangrahar province, Afghanistan. pic.twitter.com/MvjAOsdCgC
— Daud Junbish 🇦🇫 (@DaudJunbish) October 14, 2025
हवाई हमले और ताजे संघर्ष
तमाम संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में हवाई हमले किए. इन हमलों में कम‑से‑कम 15 अफगान नागरिकों को जान गंवानी पड़ी और एक सौ से अधिक लोग घायल हुए. बदले में तालिबान ने स्पिन-बोल्डक क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया और सीमा चौकियों पर कब्जा किया. पिछले चार दिनों से जारी झड़पों में कहा जाता है कि अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर खुद को बताया भारत-पाक युद्ध का 'शांतिदूत', बोले- मैंने लाखों लोगों की जान बचाई