पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम जितना प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, उतना ही चर्चा में वह अपने खिलाड़ियों के विवादित व्यवहार को लेकर भी रहता है. खेल के मैदान पर भावनाओं में बहकर सीमा लांघ जाना, चाहे विपक्षी से उलझना हो या अपने ही साथी से बहस – ऐसे कई मौके पाकिस्तान टीम के इतिहास में दर्ज हैं. अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस का, जिन्होंने मैदान पर एक शर्मनाक हरकत कर दी.
शारजाह में शनिवार, 30 अगस्त को UAE के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद हैरिस को एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन की बजाय गुस्से में बल्ला तोड़कर आलोचना बटोरी. UAE के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी की गेंद पर जब हैरिस आउट हुए, तो उन्होंने अपने गुस्से को काबू में रखने के बजाय बैट को मैदान पर इतनी जोर से पटका कि वह टूट गया. इस हरकत का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
📸:💚🇵🇰
— 𝐅𝐚𝐧❥𝐁𝐚𝐛𝐚𝐫 𝐀𝐳𝐚𝐦 𝐁𝐥𝐢𝐬𝐬🏏 (@Bobi_1A) August 30, 2025
Good news:Mohammad Haris bat broke. Bad news : ball still alive 😆#PAKvUAE pic.twitter.com/4cmSNLvtuu
लगातार फ्लॉप और बढ़ता दबाव
मोहम्मद हैरिस की यह हरकत इसलिए भी हैरान करने वाली नहीं थी क्योंकि वे बीते कई मैचों से बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं. ट्राई-सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा – अफगानिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों पर 15 रन और UAE जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन. हैरिस की पिछली 8 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 42 गेंदों में मात्र 37 रन बनाए हैं.
ICC ले सकता है सख्त एक्शन
मैदान पर इस तरह का व्यवहार क्रिकेट के खेलभावना सिद्धांतों के खिलाफ है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी अगर जानबूझकर खेल उपकरणों को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. हैरिस के मामले में भी जुर्माना या निलंबन जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं. टेनिस जैसे खेलों में रैकेट तोड़ने पर जिस तरह जुर्माना लगता है, उसी तरह क्रिकेट में भी यह हरकत सजा के दायरे में आती है.
फैंस की तीखी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस ने हैरिस की इस हरकत को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बचकाना बताया. क्रिकेट फैंस का कहना है कि अगर प्रदर्शन नहीं हो रहा तो आत्मनिरीक्षण की ज़रूरत है, न कि मैदान पर गुस्से का सार्वजनिक प्रदर्शन करने की.
यह भी पढ़ें: अचानक राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स को क्यों कहा अलविदा? फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया