पाकिस्तान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वजह कोई कूटनीतिक बयान या सैन्य फैसला नहीं, बल्कि वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हंसने का नया मौका दे दिया है. अक्सर आर्थिक बदहाली और राजनीतिक अस्थिरता से जूझने वाला पाकिस्तान इस बार अपने ही मंत्री की हरकत को लेकर ट्रोल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक पुल पर खड़े नजर आते हैं और अचानक नीचे बह रही नदी के गंदे पानी में छलांग लगा देते हैं. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाते और उत्साह जताते दिखते हैं. वीडियो देखकर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक परमाणु हथियार संपन्न देश का रक्षा मंत्री इस तरह की हरकत क्यों कर रहा है.
सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कई लोगों ने इस दृश्य की तुलना भारत के इंटरनेट फेम पुनित सुपरस्टार से कर डाली, जो अक्सर गंदे पानी, नालियों और कीचड़ में लेटे हुए वीडियो बनाते हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अब पाकिस्तान के नेता भी वायरल होने के लिए इसी तरह के स्टंट करने लगे हैं.
The defense minister of a nuclear-armed country is playing in the dirty waters of Punjab.😂 pic.twitter.com/8HVRpE4lJc
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) January 10, 2026
एक्स पर शेयर हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AFGDefense नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि, “एक परमाणु हथियार वाले देश के रक्षा मंत्री पंजाब के गंदे पानी में खेलते हुए.” हालांकि, यह वीडियो कब का है और किस मौके का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
कमेंट सेक्शन बना मीम फैक्ट्री
वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान पहले गंदे पानी और दवाओं को पवित्र बताकर बेचता है और अब उसी में खुद कूद रहा है. दूसरे ने कहा कि जब करने को कुछ ठोस नहीं हो, तो ऐसे ही कारनामे सामने आते हैं. कुछ यूजर्स ने इसे राजनीतिक प्रभाव से जोड़ते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं.
फिर सुर्खियों में पाकिस्तान
यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान अपने नेताओं की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना हो. बयानबाजी से लेकर अजीबोगरीब हरकतों तक, पाकिस्तानी नेता अक्सर यूजर्स को ट्रोल करने का मौका दे देते हैं. इस बार रक्षा मंत्री का यह वीडियो एक बार फिर साबित कर रहा है कि सोशल मीडिया के दौर में नेताओं की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पब्लिक रिएक्शन का कारण बन जाती है.
यह भी पढ़ें: 782 की चाय और 1512 रुपये का पोहा, अमेरिका में छाया बिहार का ये शख्स; गौरों को लगा लूटने...देखें VIDEO