पाकिस्तानी वायुसेना का मिराज फाइटर जेट क्रैश, पायलेट ने ऐसे बचाई अपनी जान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वायुसेना का एक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर वेहारी जिले के रत्ता टिब्बा इलाके में हुई. अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

पाकिस्तानी वायुसेना का मिराज फाइटर जेट क्रैश, पायलेट ने ऐसे बचाई अपनी जान
Image Source: Social Media

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वायुसेना का एक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर वेहारी जिले के रत्ता टिब्बा इलाके में हुई. अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

तेल डिपो के पास गिरा विमान, बड़ी तबाही टली

यह विमान थिंगी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एक खेत में जा गिरा, जो कि एक तेल डिपो के पास था. अगर विमान डिपो पर गिरता तो बहुत बड़ा विस्फोट और नुकसान हो सकता था.

धमाके की आवाज और धुएं का गुबार

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और इसके बाद वहां धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखा. थोड़ी ही देर में राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए.

पायलट सुरक्षित, मामूली चोटें

खबरों के मुताबिक, विमान में सवार दोनों पायलटों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ.

पुराना लेकिन अहम है यह लड़ाकू विमान

दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान मिराज V ROSE था, जो कि फ्रांस के मिराज 5 विमान का अपग्रेडेड वर्जन है. यह विमान 1970 के दशक से पाकिस्तान वायुसेना में सेवा दे रहा है. भले ही यह पुराना है, लेकिन इसे ROSE (Retrofit Of Strike Element) प्रोग्राम के तहत अपडेट किया गया है, जिससे इसके रडार और एवियोनिक्स सिस्टम को बेहतर बनाया गया है. आज भी यह विमान पाकिस्तान की वायुसेना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना वायुसेना के पुराने विमानों की हालत पर सवाल जरूर खड़े करती है.