'भारत से मुकाबला सिर्फ आकाश में', तेजस फाइटर जेट क्रैश पर क्या बोला पाकिस्तान?

दुबई एयरशो 2025 के अंतिम दिन जो हादसा हुआ, उसने सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को झकझोर दिया. भारतीय वायुसेना का स्वदेशी फाइटर जेट LCA तेजस शानदार एरियल डिस्प्ले के दौरान अचानक क्रैश हो गया.

Pakistan first reaction on tejas fighter jet crash khawaja asif remarks
Image Source: ANI

दुबई एयरशो 2025 के अंतिम दिन जो हादसा हुआ, उसने सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को झकझोर दिया. भारतीय वायुसेना का स्वदेशी फाइटर जेट LCA तेजस शानदार एरियल डिस्प्ले के दौरान अचानक क्रैश हो गया, जिसमें पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की दुखद मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से अप्रत्याशित रूप से संवेदना भरा संदेश सामने आया है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय वायुसेना और शहीद पायलट के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ‘पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम’ की ओर से जारी संदेश साझा करते हुए लिखा कि तेजस हादसे में पायलट की जान जाना बेहद पीड़ादायक है. मंत्री ने कहा “भारत के साथ हमारी प्रतिस्पर्धा सिर्फ आसमान की ऊँचाइयों तक सीमित है, मानव जीवन से बढ़कर कुछ नहीं.” ‘पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम’—जो रक्षा विश्लेषकों का एक सहयोगी समूह है—ने भी दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भारतीय पायलट को श्रद्धांजलि दी. फोरम की जानकारी के मुताबिक, तेजस पायलट को विमान से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे दुर्घटना में शहीद हो गए.

दुर्घटना कैसे हुई?

21 नवंबर को दुबई एयरशो के समापन के दौरान LCA तेजस भारतीय दल की ओर से एरियल स्टंट दिखा रहा था. स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे, विमान लो-फ्लाइंग के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और रनवे क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ गिर गया.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सब कुछ कुछ ही पलों में घट गया. इस हादसे ने इवेंट में मौजूद दर्शकों और भारतीय रक्षा समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया.

विंग कमांडर नमन स्याल एक वीर की कहानी

शहीद पायलट विंग कमांडर नमन स्याल का परिवार लंबे समय से भारतीय सेना और वायुसेना से जुड़ा रहा है. उनके पिता भारतीय सेना के मेडिकल कोर में अपनी सेवा दे चुके हैं, और उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं.नमन स्याल तेजस उड़ाने वाले सबसे कुशल और वरिष्ठ पायलटों में से एक माने जाते थे.

IAF ने जांच समिति गठित की

क्रैश के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने इस हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है. प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.

तेजस भारत की फुर्तीला और घातक ताकत

तेजस भारतीय वायुसेना का वह स्वदेशी लड़ाकू विमान है, जिसने अपनी तकनीक, डिजाइन और प्रदर्शन से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.

इसकी खासियतें:

  • अत्यंत हल्का और तेज़ maneuvering वाला विमान
  • आधुनिक फ्लाई-बाय-वायर कंट्रोल सिस्टम
  • क्लाउड-बेस्ड एवियोनिक्स
  • मिसाइल, स्मार्ट बम और आधुनिक हथियार ले जाने की क्षमता
  • कम लागत में उच्च प्रदर्शन
  • दुश्मन की रडार पकड़ से आसानी से बाहर निकलने की क्षमता
  • तेजस को भारत का भविष्य का मुख्य लड़ाकू विमान भी माना जाता है और यह भारतीय रक्षा उत्पादन में ‘मेक इन इंडिया’ का सबसे सफल उदाहरण है.

यह भी पढ़ें: लेबनान के बाद अब ओमान पर भीषण हमला करेगा इजरायल? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव