दिल्ली लाल किले धमाके के पीछे पाकिस्तान का हाथ, पूर्व पीएम ने सदन में कबूला; देखें VIDEO

PAK Behind Delhi Attack: दिल्ली में हुए लाल किला धमाके के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाज़ी हो रही है, लेकिन इस बार मामला बहुत आगे बढ़ गया है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकी भारत पर हमले करते रहे हैं, चाहे वह लाल किला हो या कश्मीर के जंगल.

Pakistan hand behind Delhi Red Fort blast former PM Chaudhary Anwarul Haq confessed video
Image Source: Social Media

PAK Behind Delhi Attack: दिल्ली में हुए लाल किला धमाके के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाज़ी हो रही है, लेकिन इस बार मामला बहुत आगे बढ़ गया है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकी भारत पर हमले करते रहे हैं, चाहे वह लाल किला हो या कश्मीर के जंगल. हक का यह बयान पाकिस्तान की दशक भर पुरानी नीति, दुनिया के सामने शांति का दिखावा और अंदरूनी तौर पर आतंक का समर्थन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

वायरल वीडियो में हक 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट का हवाला देते हुए कहते दिखते हैं, “मैंने अपनी स्थिति का सही इस्तेमाल किया और मोदी को सबक सिखाया. अगर बलूचिस्तान में खून बहाओगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक घुसकर मारेंगे. अल्लाह के करम से हम ये कर चुके हैं और वे अभी तक लाशें गिन रहे हैं.” उनका यह बयान न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर परोक्ष मुहर जैसा है.

लाल किले पर सुसाइड अटैक

हक यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे “शाहीन” शब्द का इस्तेमाल करते हुए आतंकियों की तारीफ की और दावा किया कि वे हथियारों से लैस होकर भारत में घुसे और हमला किया. कश्मीर के “जंगलों” का ज़िक्र उन्होंने अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में किया.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में पहले ही यह साफ हो चुका है कि दिल्ली में हुआ ब्लास्ट एक आत्मघाती हमला था, जिसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी सक्रिय थे. हमला फरीदाबाद से ऑपरेट हो रहे मॉड्यूल द्वारा किया गया था, और इसे डॉ. उमर नबी नाम के आतंकी ने अंजाम दिया था.

पहली बार नहीं, पाकिस्तान में भीतर से ही उठी आवाजें

अनवारुल हक का यह कबूलनामा पाकिस्तान के भीतर से आने वाला पहला सच नहीं है. कुछ समय पहले खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी पाकिस्तान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था.

टोलो न्यूज के मुताबिक, अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान की सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए “नकली आतंकी हमले” करवाती है और आतंकवाद को जानबूझकर बढ़ावा देती है ताकि सीमा पर शांति प्रक्रिया बाधित हो.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल बाद फिर फर्राटा भरेंगी सरकारी बसें, इन जिलों से होगी शुरुआत