धुरंधर में ल्यारी की खुली पोल, तो भड़क गया ये पाकिस्तानी नेता; ऐसे कर रहा इमेज सुधारने की कोशिश

Dhurandhar Movie: भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म धुरंधर अब सरहद पार पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म की कहानी और उसमें दिखाए गए किरदारों ने खास तौर पर कराची के ल्यारी इलाके को लेकर बहस छेड़ दी है.

Pakistan Lyari was exposed in Dhurandhar Sindh Government Minister Sharjeel Inam Memon got furious
Image Source: Social Media

Dhurandhar Movie: भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म धुरंधर अब सरहद पार पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म की कहानी और उसमें दिखाए गए किरदारों ने खास तौर पर कराची के ल्यारी इलाके को लेकर बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक इस बात पर नाराजगी देखी जा रही है कि फिल्म में ल्यारी को अपराध और हिंसा के केंद्र के रूप में दिखाया गया है.

इस विवाद के बीच पाकिस्तान सरकार ने प्रतिक्रिया स्वरूप एक नई फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की घोषणा कर दी है, जिसे अगले महीने रिलीज किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह दुनिया को यह संदेश देना चाहती है कि ल्यारी केवल गैंगवार और अपराध का प्रतीक नहीं, बल्कि संस्कृति, साहस और प्रतिभा की पहचान भी है.

पाकिस्तान सरकार ने जताई आपत्ति

सिंध सरकार के मंत्री शरजील इनाम मेमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर धुरंधर में दिखाए गए ल्यारी के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि फिल्म ने ल्यारी को एकतरफा और नकारात्मक रूप में पेश किया है.

उनके मुताबिक, “ल्यारी सिर्फ अपराध या हिंसा का नाम नहीं है. यह शांति, कला, खेल और संघर्ष की लंबी विरासत वाला इलाका है. ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म असली और सकारात्मक ल्यारी की कहानी दुनिया के सामने रखेगी.” मेमन के बयान से साफ झलकता है कि पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर चिंतित है और धुरंधर में दिखाए गए गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की दुनिया ने उसे असहज कर दिया है.

‘मेरा ल्यारी’ से इमेज सुधारने की कोशिश

पाकिस्तान की ओर से मेरा ल्यारी का निर्माण एक तरह से सांस्कृतिक जवाब माना जा रहा है. सरकार इस फिल्म के जरिए यह बताना चाहती है कि उनका देश और उसके शहर सिर्फ हिंसा से नहीं पहचाने जाने चाहिए. यह फिल्म धुरंधर में दिखाई गई छवि को संतुलित करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है.

यह भी पढे़ं- समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अलग पहचान बनाई... नितिन नबीन को पीएम मोदी ने दी बधाई