5 हजार रुपये के लिए पाकिस्तान की संसद में हो गई बहस, जेब से गिरे पैसे पाने के लिए सांसदों में मारामारी

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में आर्थिक संकट जितना गहरा होता जा रहा है, उतने ही अजीबो-गरीब किस्से भी सामने आ रहे हैं. संसद जैसी गंभीर जगह में हाल ही में ऐसा वाकया हुआ कि कुछ देर के लिए पूरा सदन हंसी के माहौल में बदल गया. मामला था

Pakistan National Assembly speaker asked whose money 12 member raises hand
Image Source: Social Media

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में आर्थिक संकट जितना गहरा होता जा रहा है, उतने ही अजीबो-गरीब किस्से भी सामने आ रहे हैं. संसद जैसी गंभीर जगह में हाल ही में ऐसा वाकया हुआ कि कुछ देर के लिए पूरा सदन हंसी के माहौल में बदल गया. मामला था. 5 हजार के दस नोटों का, जो किसी सांसद की जेब से गिर गए थे और फिर अचानक इन नोटों पर 12 सांसदों ने दावा ठोक दिया.


संसद की कार्यवाही चल ही रही थी कि अचानक एक सदस्य के 50,000 रुपये (5 हजार के दस नोट) जमीन पर गिर पड़े. स्पीकर अयाज सादिक ने नोट हाथ में उठाकर पूरे सदन को दिखाते हुए पूछा विपक्ष के हाउस में आने से पहले ये पैसे मिले हैं… बताइए किसके हैं? बस, फिर क्या था—जो-जो पैसे को अपना समझ बैठा, हर किसी ने हाथ उठाना शुरू कर दिया.

एक नोट… और दावेदार 12!

जैसे ही स्पीकर ने पूछा कि किसके पैसे हैं, हैरानी की बात यह रही कि एक नहीं, पूरे 12 सांसदों ने हाथ खड़ा कर दिए. स्पीकर भी इस पर हंसी नहीं रोक पाए और बोले ये तो सिर्फ दस नोट हैं और दावा बारह लोग कर रहे हैं. सदन में मौजूद हर कोई इस स्थिति को देखकर ठहाके लगाने लगा. कुछ मिनटों के लिए पूरा माहौल हल्का-फुल्का कॉमिक सीन बन गया, मानो संसद नहीं कोई कॉमेडी शो चल रहा हो.

आखिर किसके थे नोट?

स्पीकर ने नोटों को अपने पास रख लिया और कार्यवाही जारी रही. जब सत्र समाप्त हुआ, तब उन्होंने यह राज खोला कि गिरा हुआ पैसा पीटीआई के सांसद इकबाल अफरीदी का था. अंततः पैसे सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिए गए. दूसरी ओर कर्ज़ से कराहता पाकिस्तान, IMF ने फिर खोला खजाना. जहां संसद मजाक-मस्ती में डूबी थी, वहीं देश की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे जा रही है. महंगाई चरम पर है और पाकिस्तान कर्ज से उबरने का रास्ता खोज रहा है.

इसी बीच IMF ने सोमवार को पाकिस्तान के लिए एक राहत की खबर दी है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने नई कर्ज समीक्षा को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पाकिस्तान को करीब 1.2 अरब डॉलर मिलेंगे. IMF बोर्ड ने 7 अरब डॉलर वाले एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी में से 1 अरब डॉलर और रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी में से 20 करोड़ डॉलर जारी करने की मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में लगातार अटैक, TTP के हमले में पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों की मौत, छिड़ेगी जंग?