इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान के कई शहरों में बवाल, सड़कों पर उतरे समर्थक; नारेबाजी

Imran Khan Latest News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है. अदियाला जेल में बंद इमरान से मिलने के लिए उनके परिवार और पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

Pakistan regarding Imran Khan's health PTI supporters took to the streets sloganeering
Image Source: Social Media

Imran Khan Latest News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है. अदियाला जेल में बंद इमरान से मिलने के लिए उनके परिवार और पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. इस बीच उनके परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

इमरान खान की तीनों बहनें इस बात पर अड़ी हुई हैं कि उन्हें पिता से मिलने दिया जाए. नौरीन नियाजी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहले से तय मुलाकात के बावजूद जेल प्रशासन ने उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया. उन्होंने कहा, “हमें बिल्कुल नहीं पता कि इमरान खान की हालत कैसी है. जेल प्रशासन पूरी तरह चुप है.”

इमरान के बेटे कासिम ने भी चिंता जाहिर करते हुए पिता की जिंदा होने का सबूत मांगा. नौरीन नियाजी ने आगे कहा कि उन्हें भारत से अफवाहें मिली थीं कि इमरान खान को मार दिया गया है, जो सुनकर परिवार बेहद डर गया. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि पुलिस परिवार को रोकने और उनके साथ मनमानी करने में लगी हुई है.

PTI कार्यकर्ताओं का विरोध

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं का हुजूम अदियाला जेल के बाहर जमा है. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा, “जेल का ताला टूटेगा, इमरान खान छूटेंगे.” रावलपिंडी में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब कराची और अन्य शहरों तक फैल गया है.

उधर, खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी से मिलने की मांग को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की, जिसमें मारपीट की भी घटनाएं हुई. नौरीन नियाजी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में कभी भी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ इतना बुरा व्यवहार नहीं हुआ.

अंतरराष्ट्रीय नजरें पाकिस्तान पर

नौरीन नियाजी ने चेताया कि पूरी दुनिया पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति को देख रही है. उन्होंने कहा कि यह समय सिर्फ इमरान खान या उनके परिवार का नहीं है, बल्कि देश की न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों की परीक्षा का भी है.

इस समय पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और नागरिक असंतोष चरम पर है. इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलना इस तनाव को और बढ़ा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और जेल प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाते हैं.

यह भी पढे़ं- कनाडा पुलिस ने गैंगस्टर सिप्पू को किया गिरफ्तार, इस मामले में आया था नाम; भारत लाने की तैयारी शुरू