तालिबान के हाथों बेइज़्ज़ती के बाद बौखलाए असीम मुनीर, भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

अफगान तालिबान के साथ हालिया संघर्ष में पाकिस्तानी सेना को झटका लगने के बाद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी पर उतर आए हैं. शनिवार को एक सैन्य कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने परमाणु युद्ध का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला देते हुए भारत को चेतावनी दी.

Pakistan surrender to india now will surrender to afghanistan asim munir remark
Image Source: ANI

अफगान तालिबान के साथ हालिया संघर्ष में पाकिस्तानी सेना को झटका लगने के बाद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी पर उतर आए हैं. शनिवार को एक सैन्य कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने परमाणु युद्ध का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला देते हुए भारत को चेतावनी दी.


पाकिस्तान के प्रतिष्ठित दैनिक डॉन के अनुसार, असीम मुनीर ने अपने भाषण में कहा कि भारत को मई जैसे किसी भी कदम से परहेज़ करना चाहिए. उनका इशारा संभवतः नियंत्रण रेखा पर भारत की सैन्य रणनीति की ओर था.उन्होंने कहा,दो परमाणु ताकतों के बीच युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. हम किसी भी उकसावे का निर्णायक और उचित जवाब देने में सक्षम हैं.यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की सेना को अफगान सीमा पर तालिबान के साथ संघर्ष में कई जवानों की जान गंवानी पड़ी है और यह पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान के लिए बड़ी फजीहत मानी जा रही है.

बलूच नेता का तीखा पलटवार: 'सेल्समैन' कहा मुनीर को

जनरल मुनीर के इस बयान पर बलूच स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर तीखा हमला बोला.उन्होंने लिखा कि मुल्ला मुनीर पहले अपने सैनिकों की वर्दी और सम्मान इकट्ठा करें, जो अफगान और बलूच जमीन पर खो चुके हैं, फिर भारत को धमकी दें, जिसकी मुंबई अकेले ही पाकिस्तान की पूरी जीडीपी से ज्यादा कमाती है.

'भारत दोस्त बनाता है, तुम बॉस ढूंढ़ते हो'

मीर यार ने आगे भी बिना लाग-लपेट के पाकिस्तानी सेना की आलोचना जारी रखी भारत तकनीक और ज्ञान का निर्यात करता है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद और गरीबी का. भारत लोकतंत्र है, और पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने वाला एक विफल राष्ट्र.उन्होंने अतीत की ओर इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कई बार भारत के सामने आत्मसमर्पण किया है और बलूचिस्तान में भी वह दिन दूर नहीं जब फिर से झुकना पड़ेगा.

पाकिस्तान की भीतरी चुनौतियों पर पर्दा डालने की कोशिश?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असीम मुनीर के ऐसे बयान घरेलू अस्थिरता, आर्थिक बदहाली और सीमाई नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिए जाते हैं. हाल के महीनों में पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे के साथ-साथ अफगान सीमा पर भी बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: 'मेरे लिए गर्व की बात... मारे जाते 25 हजार अमेरिकन', ऐसा क्यों बोले ट्रंप?