पाकिस्तान में ये क्या हो रहा? 150 यात्रियों को ट्रेन से निकालकर कहा बस से करो सफर; हाईजैक करने की कोशिश!

पाकिस्तान में एक बार फिर ट्रेन को हाईजैक करने की कोशिश की गई. जानकारी के अनुसार बोलान मेल नाम की एक ट्रेन जिसमें 150 यात्री सवार थे. इस ट्रेन को अचानक रोक दिया गया. सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारकर उन्हें आगे का सफर बस से तय करने को कहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन को हाईजैक करने का पूरा प्लान बनाया जाने वाला था.

पाकिस्तान में ये क्या हो रहा? 150 यात्रियों को ट्रेन से निकालकर कहा बस से करो सफर; हाईजैक करने की कोशिश!
Image Source: Social Media

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है. कराची से क्वेटा जा रही बोलन मेल नाम की यात्री ट्रेन को रास्ते में जैकोबाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया और उसे बलूचिस्तान में जाने की इजाज़त नहीं दी गई. जानकारी के अनुसार एक बार फिर से ट्रेन को हाईजैक करने का प्लान बनाया जा रहा था.

150 यात्री फंसे, स्टेशन पर नहीं मिला पानी-बिजली

इस ट्रेन में लगभग 150 यात्री सवार थे, जिनमें सरकारी अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और उनके परिवार भी शामिल थे. जब ट्रेन आधी रात के बाद जैकोबाबाद पहुंची, तो यात्रियों को वहीं उतार दिया गया. इस दौरान स्टेशन पर न तो पानी था, न ही बिजली, और गर्मी के कारण कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए.

क्यों रोकी गई ट्रेन?

रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी गई कि ट्रेन को बलूचिस्तान में आगे नहीं जाने दिया जाएगा क्योंकि अभी तक सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है. सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को ट्रेन पर आतंकी हमले और अपहरण की धमकी मिली थी. कुछ दिन पहले जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर भी ऐसा ही हमला हुआ था जिसमें ट्रेन हाईजैक कर ली गई थी. रेलवे ने जैकोबाबाद तक का किराया लिया और क्वेटा तक का किराया वापस कर दिया. बाद में यात्रियों को बसों के जरिए कड़ी सुरक्षा के साथ क्वेटा और अन्य जगहों पर भेजा गया.

यह भी पढ़े: 'वो आगे बढ़ रहे और हमारा देश भीख मांग रहा', भारत की नई राफेल डील से घबरा गया पाकिस्तान; दे रहा ऐसे बयान

पिछले महीने हुआ था बड़ा ट्रेन हमला

कुछ हफ्ते पहले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. इस घटना में 400 यात्री बंधक बना लिए गए थे और 48 घंटे तक सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी चली थी. इसमें 21 लोगों की मौत हुई थी और 33 आतंकी मारे गए थे. हालांकि सेना ने 346 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया.

क्या बोले रेलवे अधिकारी?

इस मामले पर पाकिस्तान रेलवे के CEO आमिर अली बलूच की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा “बोलन मेल ट्रेन को सुरक्षा कारणों से रोका गया क्योंकि बलूचिस्तान में रात के वक्त ट्रेनों को चलाने की इजाजत नहीं है.”