जाना था कराची, पहुंचा दिया सऊदी, पाकिस्तानी एयरलाइंस का अजब कमाल! जबरदस्ती यात्री को कराता रहा हवा में सैर

हम अपने लिए जब कहीं की टिकट बुक करते हैं, तो उसका सीधा मतलब ये है कि हम वहां जाना चाहते हैं. हमारे पास उसके लिए पूरी योजना होगी. सोचिए अगर बिना कुछ सोचे-समझे आपको किसी अनजान जगह पर पहुंचा दिया जाए.

Pakistani airlines passenger flew from saudi to karachi by mistaken
Image Source: Meta ai

हम अपने लिए जब कहीं की टिकट बुक करते हैं, तो उसका सीधा मतलब ये है कि हम वहां जाना चाहते हैं. हमारे पास उसके लिए पूरी योजना होगी. सोचिए अगर बिना कुछ सोचे-समझे आपको किसी अनजान जगह पर पहुंचा दिया जाए, जहां से निकलने का रास्ता भी न हो, तो आप क्या करेंगे? एकपाकिस्तानी शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. वो ऐसी हालत में फंस गया, जिसकी उसने तैयारी भी नहीं की थी.

वैसे तो कराची से लाख बेहतर सऊदी का जेद्दाह शहर है, लेकिन बिना किसी काम के अगर कोई आपको वहां पहुंचा दे, तो कैसा होगा? कुछ ऐसा ही हुआ पाकिस्तानी यात्री के साथ, जिसे एयरलाइंस ने कराची की जगह जेद्दाह उतार दिया. कराची जाने के लिए प्लेन में चढ़ा शख्स कुछ घंटों बाद जब आप खिड़की झांकने लगा, तो नीचे रेत के टीले और मीनारें नजर आने लगीं. पता करने पर बताया गया कि वो गलती से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच चुके हैं.

जाना था कराची, पहुंच गया जेद्दाह

ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शहजैन ने लाहौर से कराची जाने के लिए घरेलू उड़ान का टिकट लिया था और वैध टिकट दिखाकर प्लेन में सवार भी हो गए. हालांकि प्लेन कराची नहीं, बल्कि जेद्दाह की ओर उड़ चला. हैरानी की बात ये है कि शहजैन के पास न पासपोर्ट था, न वीज़ा, फिर भी वह इंटरनेशनल फ्लाइट में कैसे चढ़ गए -ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है. शहजैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो विमान एक ही गेट पर खड़े थे. वहां उन्होंने एयर होस्टेस को टिकट दिखाया, लेकिन उन्होंने चेक करने के बावजूद मुझे गलत फ्लाइट में बैठा दिया. उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब दो घंटे बाद भी प्लेन कराची नहीं पहुंचा.

एयरलाइंस की गलती, भुगत गया यात्री

जब शहजैन ने क्रू से सवाल किया, तो उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराया गया. शहज़ैन ने बताया कि प्लेन के कर्मचारियों ने घबरा कर कहा कि FIA (Federal Investigation Agency) इस पर जांच करेगी. जेद्दाह पहुंचने पर उन्होंने तुरंत कराची वापस भेजने की गुहार लगाई, लेकिन बताया गया कि इसमें 2-3 दिन लग सकते हैं. इस पूरी घटना से परेशान होकर शहज़ैन ने अब एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें यात्रा में हुए अतिरिक्त खर्च और मानसिक तनाव को लेकर मुआवजा मांगा गया है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी भी अब मामले की जांच कर रही है क्योंकि ये एयरलाइंस की लापरवाही का नतीजा है. ये मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि एक छोटी सी गलती से यात्रियों की सुरक्षा और समय दोनों खतरे में पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान को बड़ा झटका! नेपाल ने मिलाया भारत के साथ हाथ; कहा- 'नया सार्क' मंजूर नहीं