स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंदन की गलियों में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने आज़ादी के दिन का जश्न मना रहे थे.
दरअसल, ताजा मामला एक वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारतीय मुस्लिम लड़की अपने दोस्तों के साथ तिरंगा लेकर आज़ादी का पर्व मना रही थी. तभी कुछ पाकिस्तानी युवक वहां पहुंचकर उसे परेशान करने लगे और तिरंगे को छीनने की कोशिश की.
हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि लड़की ने बिना डरे उनका डटकर सामना किया और 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाकर उन लोगों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह लड़की की बहादुरी के सामने बदतमीज़ी करने आए युवक असहाय हो गए और वहां से खिसकने में ही भलाई समझी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और भारतीय लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है.
⚡ UK: Pakistani goons harass Indian Muslim girls on the streets of London during India's Independence Day celebrations pic.twitter.com/QDDxArDinQ
— OSINT Updates (@OsintUpdates) August 18, 2025
पहले भी हो चुके हैं ऐसे टकराव
लंदन की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान के नागरिकों के बीच तनाव की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. कश्मीर से जुड़ी घटनाओं के बाद भी ऐसे प्रदर्शन और भिड़ंत देखने को मिल चुकी हैं. 2023 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी यहां विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था. हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तान और 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. ऐसे में कई बार जब दोनों समुदायों के लोग सड़कों पर उतरते हैं, तो माहौल गर्मा जाता है.इस बार भी जश्न के इसी दौर में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन भारत की बेटियों ने जिस हिम्मत और एकता के साथ जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की एक गलती... और दो दुश्मन आ गए साथ, अमेरिकी टैरिफ का मिलेगा करारा जवाब, जानें पूरा मामला