भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, और रस्में शुरू भी हो गई थीं. लेकिन एक अचानक हुई स्वास्थ्य समस्या के कारण दोनों परिवारों को शादी को पोस्टपोन करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा. आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम की पूरी कहानी.
अचानक बिगड़ी स्मृति के पिता की तबीयत
शादी से पहले ही एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई. स्मृति मंधाना के पिता की अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. यह घटना परिवार के लिए चिंता का विषय बन गई, और शादी की तारीख को टालने का निर्णय लिया गया.
पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ी
स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद, पलाश मुच्छल की हालत भी नासाज हो गई. उनकी भी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अब पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.
पलाश की मां ने दिया हेल्थ अपडेट
पलाश की मां अमिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्मृति के पिता शादी से बहुत खुश थे. उन्होंने संगीत में बहुत डांस किया था. वो इंस्टाग्राम पर भी स्टोरीज पोस्ट कर रहे थे. अभी उनको मॉनिटरिंग की जरुरत है. उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है. ये फिजिकल या मेंटल स्ट्रेस की वजह से हो सकता है. शायद इसलिए क्योंकि शादियों का सीज़न है और बहुत बिजी एक्टिविटी है. उन्होंने बताया कि ये शादी स्मृति ने बल्कि उनके बेटे ने स्थगित की है. उन्होंने इसके पीछे की बड़ी वजह भी बताई है. पलाश की मां अमिता मुच्छल ने बताया कि उनके बेटे और स्मृति के पिता एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। इसलिए, जैसे ही स्मृति के पिता को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, पलाश ने फेरे और बाकी रस्में न करने का फैसला किया।
अमिता ने आगे बताया कि पलाश को स्मृति के पिता से गहरी जुड़ाव थी, और उन्होंने शादी के फेरे करने का फैसला टाल दिया जब तक कि स्मृति के पिता ठीक नहीं हो जाते. हल्दी समारोह के बाद पलाश की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें चार घंटे अस्पताल में रहना पड़ा. वहां उन्हें IV ड्रिप दी गई और ECG समेत अन्य टेस्ट भी किए गए. हालांकि, सभी टेस्ट सामान्य आए, लेकिन पलाश का मानसिक तनाव बहुत था.
पलाश को आराम की जरूरत
स्मृति मंधाना के परिवार के अलावा, पलाश की बहन पलक भी उनके साथ थी और उनके लिए आई थीं. पलाश को मुंबई लाया गया है, जहां वे पहले से बेहतर हैं और आराम कर रहे हैं. हालांकि, शादी को लेकर अभी भी टेंशन बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, इतने करोड़ रुपये मुआवजा भी मांगा