नई दिल्ली की चर्चाओं में इन दिनों भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की टली हुई शादी और उससे जुड़े विवाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच संगीतकार पलाश मुच्छल फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. शादी स्थगित होने के बाद अब उनका नाम हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ जोड़ा जा रहा है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पलाश और नताशा कार में किसी बॉलीवुड गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने नए कयास लगाना शुरू कर दिए और विवाद एक बार फिर गहराता चला गया.
शादी की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर टल गई रस्में
पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को तय थी. 20 तारीख से ही शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश ने बड़े फिल्मी अंदाज़ में स्मृति को प्रपोज किया था, जिसके बाद हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रम भी पूरे उत्साह के साथ मनाए गए. लेकिन 23 नवंबर को अचानक खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इसी कारण शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया.
Kudiya rakhu jooto ke niche ft palash Muchhal
byu/priyansh_gif inDesiVideoMemes
प्री-वेडिंग पोस्ट हटाए गए, बढ़ी चर्चाएं
शादी रुके जाने के बाद दोनों परिवारों की चिंता बढ़ी ही, लेकिन सोशल मीडिया पर एक और हलचल तब मची जब स्मृति मंधाना ने अपने सभी प्री-वेडिंग फोटो, वीडियो और पोस्ट हटा दिए. केवल मंधाना ही नहीं, बल्कि शादी में शामिल होने आईं जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और श्रेयंका पाटिल जैसी उनकी करीबी दोस्तों ने भी सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सारी सामग्री हटा दी. इसके बाद यह चर्चा तेजी से फैलने लगी कि शादी सिर्फ बीमारी के कारण नहीं, बल्कि किसी गंभीर विवाद की वजह से टली है.
पलाश के वायरल चैट और नए रिश्ते के दावे
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित चैट वायरल हुई, जिसे पलाश और कोरियोग्राफर मैरी डी' कोस्टा के बीच बातचीत बताया जा रहा है. हालांकि यह दावे अभी अपुष्ट हैं, लेकिन इससे विवाद और गहरा गया. फिर एक और नाम नंदिका द्विवेदी सुर्खियों में आ गया. कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि नंदिका ही मंधाना और पलाश की शादी रुकने की वजह हैं. हालांकि इन दावों की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अब नताशा स्टेनकोविक का नाम आने से विवाद और बढ़ा
शादी टलने और आरोपों की बौछार के बीच अब पलाश का नाम नताशा स्टेनकोविक के साथ जोड़ा जा रहा है. पुराने वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया पर लोग नए सवाल खड़े कर रहे हैं.हालांकि नताशा और पलाश, दोनों की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मगर इंटरनेट पर चर्चाएं लगातार गर्म हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में इन क्रिकेटर्स पर हुई धन वर्षा, एक क्लिक में देखिए सभी टीमों का फुल स्क्वॉड