Aasif Khan Heart Attack: पंचायत बेव सीरीज में 'दामाद जी' की भूमिका निभाने वाले आसिफ खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस को गहरा आघात पहुंचा है. सोमवार को आसिफ खान को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें आननफानन में मुबंई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के बाद आसिफ की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. इलाज का उनपर असर हो रहा है और उनके सेहत में तेजी सुधार हो रहा है. इस घटना के 36 घंटों बाद खुद आसिफ खान ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट दिया है.
जीवन छोटा है, एक दिन को
इस घटना के करीब 36 घंटे बाद आसिफ खान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई. इस दौरान उनके फैंस ने ढेर सारे संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से आसिफ को भेजे थे. आसिफ खान ने इंस्टा स्टोरी पर संभवत: अस्पताल के छत की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'पिछले 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ है. जिंदगी बहुत छोटी है, एक दिन को भी हल्के में न लें, एक पल में सब कुछ बदल सकता है, आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें. याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है और हमेशा उनकी कद्र करें. जीवन एक उपहार है, और हम धन्य हैं.'
आसिफ खान की पहचान
आसिफ खान ने अपने काम के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उन्हें सबसे पहले लोगों ने चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले सीजन में देखा था. उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स कटने और दिखने आम बात हो गई थी. इसके बाद आसिफ ने मिर्जापुर औप पाताल लोक जैसे कई फेमस सीरीज में काम करने को मिला. साथ ही आसिफ हाल ही में आई 'द भूतनी' और 'काकुड़ा' जैसे फिल्मों में भी नजर आए. आसिफ के काम को फैंस के द्वारा खूब सराहा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- संभल की 'गालीबाज' लड़कियों को हुई जेल, Instagram पर पोस्ट करती थीं अश्लील कंटेट