'ये मैंने क्या देख लिया'? पंकज त्रिपाठी का अतरंगी स्टाइल देख हैरान हुए फैंस; वायरल तस्वीर पर कही ये बात

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं. ‘कालीन भैया’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन जब भी कुछ पोस्ट करते हैं, तो वो सुर्खियों में आ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

Pankaj Tripathi Unusal new look photoshoot viral on social media
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं. ‘कालीन भैया’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन जब भी कुछ पोस्ट करते हैं, तो वो सुर्खियों में आ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. सादा कपड़ों में दिखने वाले पंकज इस बार पूरे फैशनिस्टा लुक में नजर आए. उन्होंने रेड कलर की डिजाइनर धोती सलवार पहनी है, साथ में ब्लैक नेट की शर्ट और ग्रीन लॉन्ग ब्लेजर कैरी किया. इस स्टाइल को गोल्डन शूज़ और हैट के साथ कंप्लीट किया गया है. फैंस को ये नया अंदाज़ देख रणवीर सिंह की याद आ गई, जो अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं.

"एक नई शुरुआत" का इशारा

इन तस्वीरों के साथ पंकज ने कैप्शन में लिखा एक नई शुरुआत. ये एक दिलचस्प चीज की शुरुआत है. वाइब कैसी लगी? हालांकि उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि ये नई शुरुआत किस प्रोजेक्ट या पहल की ओर इशारा कर रही है, लेकिन इतना तय है कि कुछ नया और हटकर आने वाला है, जिस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं.

फैंस और सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन

पंकज त्रिपाठी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ रिएक्शन आने लगे. रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "ये क्या गुरु जी, हम सुधर गए आप बिगड़ गए. एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह पार्ट 2 कमिंग सून! दूसरे ने अपील की, "नहीं प्लीज! आप जैसे हैं वैसे ही रहिए पंकज जी. एक और कमेंट आया, लगता है अब आप भी AI आउटफिट्स के फैन हो गए हैं. इस तरह, फैंस को पंकज का यह लुक उतना ही चौंकाने वाला लगा, जितना दिलचस्प.

क्या है पंकज त्रिपाठी की अगली चाल?

अब सबका ध्यान इस बात पर है कि पंकज त्रिपाठी किस नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं. क्या यह कोई फैशन ब्रांड से जुड़ा प्रोजेक्ट है? या किसी नए किरदार की तैयारी? भले ही उन्होंने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया, लेकिन इतना तय है कि जो भी आएगा, वो हटके होगा – बिल्कुल उनके इस लुक की तरह.

यह भी पढ़ें: क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने चोरी छिपे कर ली सगाई? साथ में तस्वीर हुई वायरल