ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक स्काईडाइविंग कार्यक्रम के दौरान बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्काईडाइवर का रिज़र्व पैराशूट एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से में फंस गया. घटना 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुई और कुछ सेकंड के भीतर स्काईडाइविंग मिशन एक बड़े खतरे में बदल गया. राहत की बात यह रही कि पायलट और स्काईडाइवरों ने समझदारी दिखाते हुए सभी की जान बचा ली.
कैसे हुआ हादसा?
नॉर्थ फ्री-फॉल क्लब की एक विशेष उड़ान के दौरान स्काईडाइवर एक मल्टी-डे इवेंट ‘मिड वेज़ एट द बीच’ के लिए 15,000 फीट से ग्रुप जंप करने की तैयारी में थे. सुबह करीब 10 बजे विमान ने निर्धारित ऊंचाई पर पहुंचकर गति कम की, और पायलट ने स्काईडाइवरों को कूदने का संकेत दिया.
पहला स्काईडाइवर रोलर डोर के पास फ्लोट पोजीशन लेने पहुँचा ही था कि उसका पैर विमान के विंग फ्लैप से टकरा गया. टक्कर के झटके से उसका बैकअप (रिजर्व) पैराशूट अनजाने में खुल गया. पैराशूट कुछ ही क्षणों में विमान के स्टेबलाइजर में फंस गया और स्काईडाइवर जोरदार खिंचाव के साथ विमान के नीचे लटक गया.
विमान की स्पीड अचानक घट गई
ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (ATSB) के मुताबिक, जैसे ही पैराशूट फंसा, विमान की स्पीड तेजी से गिरने लगी. पायलट को लगा कि विमान स्टॉल होने वाला है. इसी बीच 13 स्काईडाइवर विमान से बाहर निकल चुके थे, लेकिन एक कैमरा ऑपरेटर भी खिंचाव के कारण संतुलन खो बैठा और अस्थायी रूप से फंस गया.
A skydiver's parachute became entangled on the aircraft's tail, causing him to hang suspended at 15,000 feet above North Queensland, Australia. pic.twitter.com/oAPkj7zwfY
— Global Folder (@Global_Folder) December 11, 2025
फंसा हुआ स्काईडाइवर 11 काटने वाली रस्सियों की मदद से खुद को मुक्त करने में सफल रहा. इसके बाद उसने अपना मुख्य पैराशूट खोला और नियंत्रित तरीके से नीचे उतरा. उसे केवल मामूली चोटें आईं.
पायलट की समझदारी और मेडे कॉल
स्काईडाइवर के सुरक्षित होने के बाद पायलट ने मेडे कॉल भेजा और विमान छोड़ने की तैयारी कर ली. परन्तु स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उसने विमान को वापस रनवे पर लाने का प्रयास किया और कुछ मिनटों की चुनौती के बाद विमान सुरक्षित लैंड कर गया. विमान के पिछले हिस्से को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन पायलट और शेष क्रू सुरक्षित रहे.
कैसे बिगड़ा पूरा प्रदर्शन जंप?
कार्यक्रम के तहत 16 स्काईडाइवरों को एक फॉर्मेशन बनाना था. उन्हें 15,000 फीट से छलांग लगानी थी और हवा में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक लंबी चेन बनानी थी. यह स्टंट कैमरा ऑपरेटर रिकॉर्ड करने वाला था.
लेकिन पहले स्काईडाइवर के फिसलते ही पूरा सीक्वेंस गड़बड़ा गया. दुर्घटनाग्रस्त पैराशूटिस्ट के हवा में लटकने का वीडियो ATSB की रिपोर्ट के साथ जारी किया गया, जिसमें दिखता है कि कैसे उसका रिजर्व पैराशूट विंग फ्लैप में उलझ जाता है.
सभी स्काईडाइवर घटनास्थल से सुरक्षित निकल गए. फंसे हुए पैराशूटिस्ट ने अपने मुख्य पैराशूट की मदद से लैंडिंग की और पायलट ने विमान को सही-सलामत एयरपोर्ट पर उतार लिया.
ये भी पढ़ें- HAL नहीं कर पा रहा लड़ाकू विमान की डिलीवरी, वायुसेना चीफ भी लगा चुके हैं फटकार, क्यों हो रही देरी?