Parineeti Chopra Raghav Chadha Baby Boy: जब चारों ओर दिवाली के दीयों की रोशनी फैली हो और उसी वक्त घर में एक नन्ही जान की किलकारी गूंजे, तो खुशी का कोई अंदाज़ा नहीं रह जाता. ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा के घर, जहाँ इस रौशन त्योहार पर एक नन्हे बेटे ने जन्म लिया है.
इस खूबसूरत मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए यह प्यारी खबर अपने फैंस और शुभचिंतकों से साझा की. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.
राघव ने इंस्टाग्राम पर जताया अपना प्यार
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “वो आ ही गया है. हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा. हम पहले एक-दूसरे के साथ थे… लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है. हमारे दिल और बाहें इस छोटे से चमत्कार से भर गए हैं. दिल से, परिणीति और राघव.” पोस्ट के साथ नजर न लगने वाली इमोजी और एक दिल की फोटो ने इस भावना को और भी पर्सनल और दिल छू लेने वाला बना दिया.
परिवार में जश्न का माहौल, फैंस और सेलेब्स भी झूम उठे
चोपड़ा और चड्ढा फैमिली में दिवाली इस बार वाकई खास हो गई है. बेटे के जन्म की खबर ने दोनों परिवारों में उत्सव का माहौल बना दिया है. सेलेब्स भी इस खुशखबरी से पीछे नहीं रहे, कृति सेनन, अनन्या पांडे, और कई अन्य स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर कपल को बधाइयां दीं. फैंस का तो कहना है, "दिवाली पर इससे बड़ा गिफ्ट क्या हो सकता है?" सोशल मीडिया यूज़र्स ने कपल को ‘लाइफ की सबसे खूबसूरत दिवाली’ के लिए विश किया.
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट ने पहले ही मचा दी थी हलचल
गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने करीब दो महीने पहले, यानी 25 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सबके साथ शेयर की थी. परिणीति ने एक प्यारा सा केक पोस्ट किया था, जिस पर लिखा था, "1 1 = 3", और उसमें नन्हे पैरों के निशान भी बने थे. इसके साथ शेयर किया गया वीडियो, जिसमें परिणीति राघव का हाथ थामे सुकून से टहलती नजर आ रही थीं, फैंस के दिल जीत ले गया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है. हम खुद को बेहद ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं.”
नया अध्याय, नई शुरुआत
शादी के दो साल बाद परिणीति और राघव की जिंदगी में यह नई शुरुआत उनके रिश्ते को और भी खूबसूरत बना रही है. एक तरफ बॉलीवुड की चकाचौंध और दूसरी ओर राजनीति की गंभीर दुनिया, इन दोनों के बीच यह नन्हा मेहमान जैसे एक नये अध्याय की शुरुआत है.
यह भी पढ़ें- ये तो होना ही था...! इस VIDEO को देख आप भी कहेंगे ऐसा; युवकों ने किया कुछ ऐसा स्टंट