हो गया कंफर्म! आयुष्मान खुराना की होगी फिल्म पति-पत्नी और वो में एंट्री; 3-3 एक्ट्रेस के साथ फरमाएंगे इश्क

Pati Patni Aur Wo: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर कॉमेडी की गूंज सुनाई देने वाली है और इस बार हंसी का पिटारा खोलेंगे आयुष्मान खुराना. उन्हें लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है, क्योंकि वो निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में लीड रोल निभाते नज़र आएंगे.

Pati Patni Aur Wo ayushman khurana entry confirmed
Image Source: Social Media

Pati Patni Aur Wo: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर कॉमेडी की गूंज सुनाई देने वाली है और इस बार हंसी का पिटारा खोलेंगे आयुष्मान खुराना. उन्हें लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है, क्योंकि वो निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में लीड रोल निभाते नज़र आएंगे. इस बार कहानी में ट्विस्ट यह है कि आयुष्मान एक नहीं, बल्कि तीन-तीन हिरोइनों के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे.

पहले खबरें थीं कि आयुष्मान इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को रिप्लेस कर रहे हैं, और अब धीरे-धीरे फिल्म की फीमेल कास्ट से भी पर्दा उठ रहा है. पहले सारा अली खान और वामिका गब्बी का नाम जुड़ा, और अब रकुल प्रीत सिंह भी इस रोमांटिक कॉमेडी का हिस्सा बन गई हैं. फिल्म के मेकर्स भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा इस सीक्वल को पहले से भी ज्यादा मजेदार और मनोरंजक बनाने की तैयारी में हैं.

सिचुएशनल कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म

‘पति पत्नी और वो दो’ एक सिचुएशनल कॉमेडी होगी, जिसमें रिश्तों की उलझन और मजेदार टकराव को दर्शाया जाएगा. कहानी से जुड़ी बाकी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है. तीन अभिनेत्रियों के साथ आयुष्मान की केमिस्ट्री को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं.

शूटिंग सितंबर से होगी शुरू

सितंबर 2025 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है और पूरा शेड्यूल एक साथ शूट किया जाएगा. निर्माता फिल्म को 2026 के मध्य में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और कास्टिंग का काम भी लगभग अंतिम चरण में है.

आयुष्मान की कमबैक कॉमेडी?

आयुष्मान खुराना को लंबे समय से किसी हल्की-फुल्की, मज़ेदार भूमिका में देखने की ख्वाहिश रखने वाले फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है. इससे पहले उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में की हैं, लेकिन अब वो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. पति, पत्नी और ‘वो दो’ के जरिए कॉमेडी का नया दौर शुरू होने को है. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन हंसता है, कौन जलता है और कौन उलझता है.

यह भी पढ़ें: Honey singh और Karan Aujla की बढ़ी मुश्किलें, 2 गानों पर बवाल के बाद एक्शन में महिला आयोग