Pawan Singh Birthday: भोजपुरी स्टार पवन सिंह उर्फ पावर स्टार ने 5 जनवरी को धूम-धाम से 40वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान का एक VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार ये वीडियो लखन स्थित उनके घर पर आयोजित हुई पार्टी का है. वायरल वीडियो में पावर स्टार के साथ एक युवती केक काटते हुए दिखाई देती है. इतना ही नहीं कुछ क्लिप्स ऐसी भी हैं जहां दोनों हाथ पकड़े नजर आए.
वीडियो सामने आते ही लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि आखिर ये युवती है कौन, लोगों ने स्टार को लेकर अफेयर, उनकी शादी की भी अटकलें लगाना शुरू कर दी है. हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी. साथ ही वायरल हो रही वीडियो की भारत 24 पुष्टि नहीं करता.
कौन है वो लड़की?
इस वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की का नाम महिमा सिंह बताया जा रहा है. महिमा के बारे में ये भी जानकारी सामने आई कि वह एक भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरतींहुईं एक्ट्रेस हैं. आपको बता दें कि महिमा मॉडलिंग और कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. कहा जा रहा है कि पवन सिंह के अपकमिंग सॉन्ग बानी लइका में भी महिमा दिखाई दे सकती हैं.
आज पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन हैं , समर्थकों के साथ बड़े ही धूमधाम से केक काटा गया !
— . FocusVibes (@abhishek_k0315) January 5, 2026
केक काटते समय पवन सिंह के साथ सिंदूर लगाए एक महिला हैं , जो हाथ पकड़ कर केक काट रही हैं !
लेकिन ये महिला उनकी पत्नी ज्योति सिंह तो नहीं हैं , कही चौथी शादी तो नहीं कर लिए न पवन सिंह ?
केक… pic.twitter.com/r1vuHWWHih
हाथ पकड़कर काटा केक
वहीं जिस समय केक कटिंग हो रही थी, उस दौरान महिमा और पवन सिंह ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था, और उसकी उंगली से केक लिया. इसी केमेस्ट्री को देखते हुए लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया. वायरल हो रही वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग इस वीडियो को रोमांचक बता रहे हैं. कई लोग इसे इशारा समझ रहे हैं. हालांकि वीडियो में पवन सिंह नशे में दिख रहे हैं, जिससे कुछ फैंस ने चिंता भी जताई है.
कई बार सुर्खियों में रहे पवन सिंह
हालांकि ये पहली बार नहीं कि पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार से जुड़े कई विवाद सुर्खियों में रहे हैं.हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला और पवन सिंह का रिश्ता केवल पेशेवर (काम और प्रमोशन) है या इससे आगे बढ़ता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो अफेयर-स्पेक्युलेशन की गर्मी बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें: Beyond The Kerala Story: इस दिन रिलीज होगा 'द केरला स्टोरी' का सीक्वल, थिएटर्स में फिर रचेगी इतिहास?