पवन सिंह की हो गई तीसरी शादी? शादी का कार्ड, वेन्यू सब तैयार; बस...

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. 40वां जन्मदिन मनाने के बाद से ही उनके निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है.

Pawan Singh Breakout on marrying third time with mahima know remarks
Image Source: Social Media

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. 40वां जन्मदिन मनाने के बाद से ही उनके निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है. बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आने के बाद लोगों की नजरें उस एक्ट्रेस पर टिक गईं, जो पूरे जश्न में पवन सिंह के बेहद करीब नजर आईं. यही एक्ट्रेस हैं महिमा सिंह, जिनकी मौजूदगी ने जन्मदिन की खुशियों को गॉसिप में बदल दिया.


पवन सिंह के जन्मदिन से जुड़े वीडियो वायरल होते ही महिमा सिंह सुर्खियों में आ गईं. वीडियो में महिमा मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या पवन सिंह ने तलाक से पहले ही तीसरी शादी कर ली है. इन तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे.

इंस्टाग्राम पर उठाया बड़ा कदम

इन चर्चाओं के बीच महिमा सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा कदम उठाया, जिसने अफवाहों को और हवा दे दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पुरानी सभी तस्वीरें हटा दीं. अब उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 8 पोस्ट नजर आ रही हैं और खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में वह पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं. कुछ पोस्ट फिल्मों के पोस्टर से जुड़े हैं, लेकिन फोकस फिर भी पवन सिंह पर ही बना हुआ है. इसी वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

महिमा सिंह को लेकर क्यों बढ़ी दिलचस्पी?

पवन सिंह के जन्मदिन के बाद से ही महिमा सिंह भोजपुरी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं. फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या वाकई पावर स्टार तीसरी शादी की तैयारी में हैं. इसी बीच पवन सिंह के चाचा ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शादी कोई खेल नहीं है. उन्होंने साफ किया कि पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक अभी कोर्ट में है और मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तलाक फाइनल होने के बाद भविष्य में कुछ भी संभव हो सकता है.

शादी की अफवाहों पर पवन सिंह का तंज

जब इस पूरे मामले पर खुद पवन सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया. रिपब्लिक भारत से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. कुछ फैंस ने तो 5 तारीख से पहले ही उनकी शादी का कार्ड तक छपवा दिया था और शादी का वेन्यू भी तय कर दिया था कि शादी मुंबई में होगी. उनके इस बयान से साफ हो गया कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है.हालांकि पवन सिंह ने महिमा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में सच क्या है और अफवाह क्या, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल पावर स्टार और महिमा सिंह की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप