पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ एक बार फिर खुलकर बयान दिया है. पवन सिंह ने कहा कि उनके और ज्योति के बीच तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है, लेकिन सार्वजनिक रूप से बार-बार उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, ज्योति सिंह ने मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं. मर्द का दर्द कोई नहीं देखता. कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.
पवन सिंह ने कहा कि पत्नी ज्योति सिंह का हालिया व्यवहार दिखावटी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योति अचानक उनके घर पहुंचीं और बार-बार चुनाव लड़वाने की बात कहने लगीं, जो उनके बस की बात नहीं है. पवन ने यह भी कहा कि यदि उन्हें उनकी फिक्र होती, तो वह पहले सामने आतीं, जब यह विवाद पहली बार सामने आया था.
बिहार चुनाव को लेकर भी दिए संकेत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने यह भी साफ किया कि उनकी एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है, और उनसे कहा गया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं. हालांकि अभी तक सीट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.
#WATCH | Lucknow, UP: On speculations of Bhojpuri singer and actor Pawan Singh, his relative Shailesh says, "Party had not said anything on this. If you heard the statement of Vinod Tawde, he had said to work for NDA with full strength in the Bihar elections." pic.twitter.com/4iG2hxIJ2k
— ANI (@ANI) October 8, 2025
सोशल मीडिया पर बयान देकर रखी बात
बात यहीं खत्म नहीं हुई. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है. मैं कभी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता. उन्होंने बताया कि ज्योति सिंह करीब डेढ़ घंटे तक उनके घर पर थीं और इसी दौरान चुनाव लड़वाने की बातें करती रहीं. उन्होंने कहा कि उनके घर पर पहले से ही पुलिस की मौजूदगी थी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
पत्नी ज्योति सिंह का पलटवार
पवन सिंह के आरोपों पर ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं. बहुत जल्द अपना पक्ष सामने लाऊंगी. उन्होंने पवन सिंह पर भावनात्मक शोषण और झूठे आरोपों का आरोप लगाया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ज्योति सिंह अचानक पवन सिंह के घर पहुंचीं थीं, जहां वह फूट-फूटकर रो पड़ीं और पति पर गंभीर आरोप लगाए. यह मामला मीडिया में आते ही चर्चा में आ गया. अब जब पवन सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है, तो यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
यह भी पढ़ें:भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजनीति में लेंगी एंट्री? गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद अटकलें तेज़