कपिल के शो में महफिल जमाएंगे पावर स्टार, भोजपुरी सितारों संग सजेगी शाम

Pawan Singh in Kapil Sharma Show: कॉमेडी और मस्ती से भरपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए खास होने वाला है. इस बार कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, जिससे हंसी, तंज और ठुमकों का तड़का लगना तय है.

Pawan Singh manoj tiwari and khesari lal in Kapil Sharma Show
Image Source: Social Media

Pawan Singh in Kapil Sharma Show: कॉमेडी और मस्ती से भरपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए खास होने वाला है. इस बार कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, जिससे हंसी, तंज और ठुमकों का तड़का लगना तय है. शनिवार को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड के प्रोमो ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

नए प्रोमो में नजर आता है कि कपिल शर्मा मंच पर मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का जोरदार स्वागत करते हैं. कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ये तीनों सिंगर भी हैं और राजनीति से भी जुड़े हैं. उन्हें पहले से अंदाजा था कि जहां भी भीड़ और गाने होंगे, ये तीनों जरूर पहुंचेंगे.

पवन सिंह की टिप्पणी पर मनोज तिवारी रह गए दंग

शो के दौरान कपिल शर्मा पवन सिंह से एक दिलचस्प सवाल करते हैं. वह पूछते हैं कि क्या यह सच है कि अगर किसी खास कपड़े में उनका दिन अच्छा न जाए तो वह उस कपड़े को दोबारा नहीं पहनते? इस पर पवन सिंह हंसते हुए जवाब देते हैं कि वह सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, बल्कि ब्लैक रंग से भी दूरी बनाए रखते हैं. यह कहते हुए वह मनोज तिवारी की ओर इशारा करते हैं, जो उस वक्त काले रंग के कपड़ों में बैठे होते हैं. पवन सिंह की इस बात पर मनोज तिवारी चौंक जाते हैं और स्टूडियो में ठहाके गूंज उठते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ड्राइवरों के नाम पर हुआ जबरदस्त मजाक

इसके बाद निरहुआ एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं. वह कहते हैं कि मनोज तिवारी के पहले ड्राइवर का नाम रवि था, दूसरे का नाम पवन और अब जो गाड़ी चला रहा है उसका नाम दिनेश है. यह सुनकर सभी हंस पड़ते हैं, क्योंकि रवि किशन, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव—तीनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं. इस पर मनोज तिवारी सफाई देते हैं कि यह महज एक इत्तेफाक है.

भोजपुरी गानों पर दिखे ठुमके

प्रोमो में यह भी झलक मिलती है कि कपिल शर्मा, मेहमानों के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आएंगे. ‘कमरिया’ और ‘लॉलीपॉप’ जैसे गानों पर मंच पूरी तरह रंगीन हो जाता है.

राजनीति पर भी हुई हल्की-फुल्की चुटकी

प्रोमो के अंत में कपिल शर्मा निरहुआ से सवाल करते हैं कि उन्होंने राजनीति में कदम मनोज तिवारी को देखकर रखा या रवि किशन को देखकर. इस पर निरहुआ मजाक में कहते हैं कि रवि किशन को भी राजनीति में मनोज तिवारी ही लेकर आए हैं. यह सुनकर कपिल शर्मा मनोज तिवारी की तरफ देखते हैं और मनोज मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अब ये बात अगर लोग मानें तो सही. इस पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है.कुल मिलाकर, यह एपिसोड भोजपुरी सितारों की मौजूदगी, मजेदार खुलासों और जबरदस्त हंसी के कारण दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाला है.

यह भी पढ़ें: Toxic Vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, यश और रणवीर सिंह के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?